नासिक रेप केस में गिरफ्तार अशोक खरात की विलासितापूर्ण जीवनशैली और विदेश यात्राओं की जांच एजेंसियां कर रही हैं. अशोक खरात ने करीब 150 विदेश यात्राएं कीं हैं. अब सोशल मीडिया पर उनकी फैशनेबल लुक में तस्वीरें वायरल हैं. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि तीन IAS अधिकारियों की अशोक खरात से बैठक हुई थी और फोटो भी मौजूद हैं.