विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2019

फिर अयोध्या जाएंगे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, इस बार पार्टी के सभी सांसद भी होंगे साथ

उद्धव ठाकरे शिवसेना के सभी 18 लोकसभा सदस्यों के साथ संसद का आगामी सत्र शुरू होने से पहले अयोध्या की यात्रा करेंगे. 

फिर अयोध्या जाएंगे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, इस बार पार्टी के सभी सांसद भी होंगे साथ
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या जाकर राम मंदिर की मांग को हवा देने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक बार फिर अयोध्या जाने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना के सभी 18 लोकसभा सदस्यों के साथ संसद का आगामी सत्र शुरू होने से पहले अयोध्या की यात्रा करेंगे. पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे ने पिछले साल नवंबर में अयोध्या की यात्रा की थी और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने की मांग की थी. उस वक्त शिवसेना का अपने सहयोगी दल भाजपा के साथ तनावपूर्ण संबंध था. 

शिवसेना ने बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार को घेरा, कहा- सिर्फ शब्दों के खेल से नहीं होगा समाधान

बाद में, शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया लेकिन कहा कि उसके लिए राम मंदिर एक अहम मुद्दा है. इस बारे में संपर्क किए जाने पर ठाकरे के करीबी सहयोगी एवं शिवसेना के मीडिया प्रभारी हर्षल प्रधान ने कहा, ‘‘यह सच है कि ठाकरे ने अयोध्या की यात्रा करने का फैसला किया है. 17 जून से शुरू हो रहे संसद के सत्र से पहले यात्रा की योजना है'' उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी. उद्धवजी इस यात्रा और पार्टी के रुख के बारे में विस्तार से बताएंगे''. (इनपुट-भाषा से भी)

लोकसभा चुनाव से पहले फिर हुआ बीजेपी-शिवसेना में गठबंधन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Uddhav Thackeray, Ayodhya, Uddhav Thackeray Ayodhya Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com