विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2019

शिवसेना 124, BJP गठबंधन 164 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, उद्धव ठाकरे बोले- कौन बड़ा भाई, यह अब मुद्दा नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने हिन्दुत्व को भाजपा और शिवसेना को जोड़ने वाली डोर करार देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन अभूतपूर्व जीत दर्ज करेगा.

शिवसेना 124, BJP गठबंधन 164 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, उद्धव ठाकरे बोले- कौन बड़ा भाई, यह अब मुद्दा नहीं
शिवसेना और बीजेपी ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • हिन्दुत्व को भाजपा-शिवसेना को जोड़ने वाली डोर- फड़णवीस
  • महाराष्ट्र सीएम बोले- गठबंधन अभूतपूर्व जीत दर्ज करेगा
  • भाजपा-शिवसेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने हिन्दुत्व को भाजपा और शिवसेना को जोड़ने वाली डोर करार देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन अभूतपूर्व जीत दर्ज करेगा. 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन फड़णवीस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन में कौन बड़ा भाई है, यह अब मुद्दा नहीं है. फड़णवीस ने कहा कि विधानसभा की कुल 288 सीटों में शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के छोटे घटक जैसे आरपीआई और आरएसपी 14 सीटों पर लड़ेंगे शेष 150 सीटों पर भाजपा लड़ेगी.

बीजेपी ने एकनाथ खडसे की जगह उनकी बेटी रोहिणी को दिया टिकट, मंत्री विनोद तावड़े का पत्ता कटा

शिवसेना भी विधान परिषद में भाजपा के कोटे से दो सीटों की उम्मीद कर रही है. बागी प्रत्याशियों के बारे में फड़णवीस ने कहा, ‘‘उन्हें अगले दो दिन में नामाकंन वापस लेने को कहा जाएगा या फिर उन्हें उनका सही स्थान दिखा दिया जाएगा.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकियों को दोनों भगवा दलों के साथ लड़ने पर आशंका थी लेकिन हमारे दिमाग में इसको लेकर कोई सवाल नहीं था. बता दें कि 2014 में शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल के शुरू में हमने फैसला किया था कि गठबंधन लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के लिए भी होगा, तब से हम साथ हैं, कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद हमें जोड़ने वाली समान डोर हिन्दुत्व है.'' भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एकनाथ खड़से और कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े सहित अन्य के टिकट काटने पर फड़णवीस ने कहा, ‘‘राजनीतिक दल में जिम्मेदारी बदलती है, जो पहले विधानसभा में थे अब वे बाहर रहकर काम करेंगे और जो संगठन में हैं वे विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.''

बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

मुंबई की वर्ली सीट से चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी इस मौके पर मौजूद थे. उनकी ओर इशारा करते हुए फड़णवीस ने कहा, ‘‘आदित्य भारी मतों से जीतेंगे. वह पिछले कई सालों से राज्य का दौरा कर रहे हैं और अब विधानसभा में हमारे साथ होंगे.''

वर्ली विधानसभा सीट: आदित्य ठाकरे के कंधे पर होगी बड़ी जिम्मेदारी, NCP से रहना होगा सावधान

जब आदित्य को मुख्यमंत्री पद पर देखने के शिवसैनिकों के सपने के बारे में पूछा गया तो उद्धव ने कहा, ‘‘सपने देखने में क्या खराबी है.'' शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हम पूरे दिल और दिमाग से इस गठबंधन में हैं. बड़ा भाई कौन है और छोटा भाई कौन है यह कोई मुद्दा नहीं है. यह अहम है कि भाइयों के बीच रिश्ते मजबूत हों.''

Video: महाराष्ट्र में नामांकन का मेगा दिन, कई दिग्गज नेताओं ने भरा नामांकन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, BJP, Uddhav Thackeray, Maharashtra Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com