विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2020

बिहार में बहुत जान बा... : शत्रुघ्न सिन्हा ने 'बिहार में का बा' के सवाल पर अपने अंदाज में दिया जवाब

बॉलीवुड स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की भी बिहार चुनावों (Bihar Assembly Elections) में पॉलिटिकल एंट्री हो गई है. कांग्रेस ने उन्हें पटना जिले की बांकीपुर विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की भी बिहार चुनावों (Bihar Assembly Elections) में पॉलिटिकल एंट्री हो गई है. कांग्रेस ने उन्हें पटना जिले की बांकीपुर विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. इन्हीं मुद्दों पर शत्रुघ्न सिन्हा  ने NDTV के साथ बात की है. उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात करते हुए बिहार सरकार पर कई सवाल खड़े किये. साथ ही उन्होने तेज प्रताप, तेजस्वी और चिराग पासवान को भी साधने का प्रयास किया. 

बिहार में चल रहे का बा, ई बा की राजनीति पर बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लव, तेजस्वी जैसे युवाओ के आने के कारण बिहार में का बा का जवाब है बिहार में जान बा. 'युवा शक्ति बा'. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग आगे चलकर बिहार का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में युवाशक्ति जानदार, शानदार, दमदार बा. प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा कर के आर्थिक पैकेज राज्य को नहीं दिया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लव सिन्हा को राजनीति में आने के लिए उनकी राहुल गांधी से भी बात हुई उसके बाद फैसला लिया गया. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के कमांड पर और पब्लिक के डिमांड पर लव सिन्हा को राजनीति में लाया गया है. 

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की पॉलिटिकल एंट्री, कांग्रेस ने बांकीपुर सीट से उतारा, इनसे होगा सामना

शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वो बीजेपी के स्टार प्रचारकों में गिने जाते रहे हैं. बांकीपुर सीट कायस्थ बहुल इलाका है. लव सिन्हा भी कायस्थ हैं. इसी वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे की लॉन्चिंग यहां से कराई है. 2015 के चुनावों में नितिन नवीन ने कांग्रेस के आशीष कुमार को 39 हजार 767 वोटों से हराया था. चूंकि, इस बार लड़ाई त्रिकोणीय है, इसलिए कांग्रेस को यहां जीत की संभावना लगती है. पुष्पम प्रिया ब्राह्मण जबकि सुषमा साहू वैश्य समाज से आती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Elections 2020, Shatrughan Sinha, BiharAssemblyElections2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com