- कहा, क्यों न हम इस बार जश्न को पूरी तरह रद्द कर दें
- हमारे पास गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि नहीं है
- कोविड की दूसरी लहर के कारण रद्द हुई है जॉनसन की यात्रा
Republic Day Ceremony: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का भारत दौरा रद्द होने का हवाला देते हुए कहा है कि मुख्य अतिथि नहीं होने की स्थिति में इस बार गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Ceremony) को क्यों न रद्द कर दिया जाए? उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘अब जब इस महीने बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा कोविड की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई है और हमारे पास गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि नहीं है, तो ऐसे में एक कदम आगे क्यों न जाएं और जश्न को पूरी तरह से रद्द कर दें?''
गणतंत्र दिवस परेड पर इस बार नहीं होंगे कोई मुख्य अतिथि, विदेशी मेहमान को नया न्योता नहीं : सूत्र
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Now that @BorisJohnson's visit to India this month has been cancelled due to the #COVIDSecondWave, & we don't have a Chief Guest on #RepublicDay, why not go one step farther & cancel the festivities altogether? Getting crowds to cheer the parade as usual would be irresponsible.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 5, 2021
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से हाहाकार, PM जॉनसन ने किया लॉकडाउन का ऐलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य थरूर ने यह भी कहा कि इस बार परेड के लिए लोगों को बुलाना ‘गैरजिम्मेदाराना' होगा. उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपने देश में कोरोना वायरस के नये स्वरूप (स्ट्रेन) से पैदा हुए संकट के बढ़ने के चलते 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर अपना दौरा रद्द करने के लिए खेद प्रकट किया. जॉनसन को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था.
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार छोटा होगा गणतंत्र दिवस समारोह
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं