विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

ओडिशा : जाल में फंसी 15 फुट लंबी-1500 किलो वजनी शार्क व्हेल, बंगाल की खाड़ी में छोड़ा

ओडिशा (Odisha) में स्थानीय मछुआरों, ग्रामीणों और वन विभाग ने जाल में फंसी 15 फुट लंबी एक शार्क व्हेल (Shark Whale) को बंगाल की खाड़ी में छोड़ दिया.

ओडिशा : जाल में फंसी 15 फुट लंबी-1500 किलो वजनी शार्क व्हेल, बंगाल की खाड़ी में छोड़ा
शार्क व्हेल को गहरे सागर में छोड़ा गया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गंजाम:

ओडिशा (Odisha) में स्थानीय मछुआरों, ग्रामीणों और वन विभाग ने जाल में फंसी 15 फुट लंबी एक शार्क व्हेल (Shark Whale) को बंगाल की खाड़ी में छोड़ दिया. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मछली को बृहस्पतिवार को समुद्र में छोड़ दिया गया. अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर दक्षिण ओडिशा के गंजाम जिले में पाति सोनपुर के समीप समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान यह 1500 किलोग्राम वजनी शार्क व्हेल जाल में फंस गई थी.

शार्क व्हेल सबसे बड़े जीवित गैर स्तनधारी कशेरूकी (रीढ़धारी) जीव समझे जाते हैं. ये मंद गति से तैरने वाली मछली है, जो जल की सतह के करीब तैरती हैं क्योंकि ये प्लवकों (तैरते जीव, ऐसे अति-सूक्ष्‍म जीव जो समुद्रों, नदियों, झीलों के पानी में तैरते मिलते हैं) से भोजन ग्रहण करती हैं. ये हर साल फरवरी से मई के बीच ओडिशा तट के समीप आती हैं.

VIDEO: मुंबई पुलिस ने बरामद की व्हेल मछली की 22 करोड़ की 'उल्टी'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shark Whale, Shark Whale Trap, Odisha Shark Whale, Odisha News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com