पंजाब के नए सीएम के बेटे की शादी के समारोह में कई वर्दीधारी पुलिसवाले नशे में थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डीजीपी को एक खत लिखकर ये जानकारी दी है. खत में कई अन्य सुरक्षा खामियों की ओर भी इशारा किया गया है. एक पुलिसवाले को सस्पेंड भी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के बेटे नवजीत सिंह ने रविवार को मोहाली के एक गुरुद्वारे में इंजीनियरिंग स्नातक सिमरनधीर कौर से शादी की थी. 8 अक्टूबर को मोहाली के अरिस्ता रिसॉर्ट में आयोजित लेडीज संगीत कार्यक्रम में सुरक्षा संबंधी कई खामियां पाई गई थीं. राज्य के डीजीपी को लिखे एक खत में सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कमियां थीं. मेन गेट पर 'कमजोर चेकिंग' की वजह से कई कर्मचारी हथियारों के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गए थे.
आयोजन स्थल पर सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को उत्सव में भाग लेते और ग्रुप्स में खाने-पीने का लुत्फ उठाते देखा गया. राजपत्रित रैंक का पुलिस अधिकारी एक मंत्री के पैर छूते देखा गया. इस खत के मुताबिक- जब वीआईपी और विशेष व्यक्ति अपने वाहनों से आ रहे थे तो उनकी निगरानी के लिए कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था. इस तरह कार्यक्रम में कोई भी वीआईपी की आड़ में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकता था.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सीएम चन्नी की सुरक्षा में तैनात ज्यादातर कमांडो अपने फोन पर वीडियो देखने में व्यस्त थे. उनकी सुरक्षा के लिए सौंपे गए कुछ सुरक्षाकर्मी शराब का सेवन करते पाए गए. एंट्री गेट पर तैनात कर्मियों ने समारोह खत्म होने से पहले ही कथित तौर पर अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ दिया था. कुछ अनधिकृत कर्मियों ने मुख्यमंत्री सुरक्षा घेरा भी पार किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं