जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ बरामद किए गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हथियार और मादक पदार्थ घाटी में एक आतंकवादी संगठन के लिए थे.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस विशेष सूचना के आधार पर कि कुपवाड़ा के करनाह के चटकड़ी इलाके में दो व्यक्तियों द्वारा हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप की तस्करी की गई है, वहां सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान चटकड़ी निवासी उमर अजीज नामक व्यक्ति को पकड़ा गया.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अधिकारी ने बताया कि लगातार पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसे अपने सहयोगी के साथ हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की खेप मिली थी. उन्होंने बताया कि इसके बाद विस्तृत तलाशी ली गई और गरंगनार्ड चटकड़ी के निकट नशीले पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप बरामद की गई.
अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए सामान में पांच पिस्तौल, पिस्तौल की 10 मैगजीन, पिस्तौल की 77 गोलियां, चार हथगोले और हेरोइन जैसे पदार्थ के 9.450 किलोग्राम वजन के 10 पैकेट शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि सूचना के मुताबिक, यह खेप प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट के लिए थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं