विज्ञापन

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़की आप, केजरीवाल ने साधा सरकार पर निशाना

दिल्ली जल बोर्ड के एक संयंत्र में टेंडर में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले पर आप और बीजेपी आपस में भिड़ गई है.

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़की आप, केजरीवाल ने साधा सरकार पर निशाना
नई दिल्ली:

दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड की मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने बताया कि जैन व राय के अलावा चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद आप ने बीजेपी पर हमला बोला है. 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि सत्येंद्र जैन को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है. अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है. पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा. 

गौरतलब है क डीजेबी के सीवेज उपचार संयंत्रों के विस्तार और उन्नयन से संबंधित निविदा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताओं, निविदा शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश को लेकर सतर्कता निदेशालय की एक शिकायत पर 11 मई, 2024 को मामला दर्ज किया गया था.

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गिरफ्तारी को लेकर कहा कि जिस टेंडर को लेकर मामला बनाया जा रहा है, वह अक्टूबर 2022 में हुआ था, जबकि सत्येंद्र जैन को बीजेपी सरकार ने मई 2022 से ही एक अन्य मामले में जेल में डाल रखा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में कोई तार्किक आधार नहीं है और यह राजनीतिक द्वेष के चलते रची गई साजिश है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejraiwal, Delhi Jal Board, Satyendra Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com