विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2023

शिवसेना सांसद संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस विश्नोई के नाम से आया मैसेज

महाराष्ट्र के चर्चित नेता संजय राउत ने एनडीटीवी से फोन पर धमकी मिलने की बात की पुष्टि की. पुलिस ने मामले एक शख्स को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए दी गई धमकी
मुंबई:

उद्धव ठाकरे गुट के दिग्गज नेता और सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक संजय राउत को मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए धमकी दी गई. बताया जा रहा है कि उनको धमकी लॉरेंस विश्नोई के नाम से दी गई है. संजय राउत ने एनडीटीवी से फोन पर धमकी मिलने की बात की पुष्टि की.

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने रात में ही मुंबई पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है. पुलिस ने मामले एक शख्स को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. संजय राउत ने कहा कि मेरे फोन पर धमकी आई है और मैंने इस बारे में पुलिस को बता दिया है. लेकिन ये सरकार गंभीर नहीं है. इसके पहले भी धमकी आई थी. लेकिन तब गृह मंत्री ने कहा कि ये तो स्टंट है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष की सुरक्षा को लेकर ये सरकार गंभीर नहीं है. लेकिन ठीक है मुझे इससे फर्क नही पड़ता. यहां तक कि जब मेरी सुरक्षा हटाई गई लेकिन मैंने कोई पत्र नही लिखा. संजय राऊत के भाई सुनील राऊत की शिकायत पर कांजूर मार्ग पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने धारा 506(2) , 504 के तहत मामला दर्ज किया और लॉरेंस विश्नोई को आरोपी बनाया है.

हालांकि संजय राऊत धमकी मामले में लॉरेंस विश्नोई का कोई कनेक्शन नही है. धमकी का मैसेज करने वाला शख्स पुणे के का रहने वाला है. मैसेज करने वाले शख्स का नाम राहुल तलेकर है, जो कि पुणे के एक होटल में काम करता है. पुलिस के मुताबिक  शराब के नशे में उसने धमकी के मैसेज किए. राहुल तलेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लेकिन अभी तक उसका लॉरेंस विश्नोई से कोई कनेक्शन सामने नही आया है.

इस मामले की जांच को लेकर DCP पुरुषोत्तम कराड़ ने कहा कि जांच के दौरान राहुल तलेकर को हिरासत में लिया गया हैं. 23 साल का राहुल मूल रूप से जालना का रहने वाला है. पुणे में एक छोटा रेस्टारेंट चलाता है. उसका कोई अपराधिक और राजनीतिक कनेक्शन नही मिला है. उसने बताया है कि उसने पहले संजय राऊत को फोन करने की कोशिश की. फोन पर बात नही हो पाई थी. बाद में उसने शराब के नशे में मैसेज किए।पुलिस के मुताबिक उसने बताया है कि कुछ दिन पहले ही उसने लारेंस विश्नोई का वीडियो देखा था इसलिए उसने लॉरेंस विश्नोई का नाम लिख दिया.पुरुषोत्तम कराड़,DCP

ये भी पढ़ें : "पुलिस को अमित शाह से पूछना चाहिए कि..": 'मोदी को फंसाने' वाले बयान पर बोले अशोक गहलोत

ये भी पढ़ें : "धार्मिक भावनाएं": इंदौर मंदिर ने कथित रूप से नागरिक निकाय कार्रवाई को कर दिया अवरुद्ध

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Raut Gets Death Threat, Uddhav Thackeray, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com