मां की मोहब्बत बेपनाह होती है. इंसानों में ही नहीं, खूंखार जानवरों में भी. जंगली कहलाने वाले जानवर भी ममता की कोमल भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं. इसकी मिसाल है मध्य प्रदेख में संजय डुबरी टाइगर रिजर्व की बाघिन टी-28. वो 'मौसी मां' के नाम से भी मशहूर है. इसकी वजह खास है. दो साल पहले उसकी बहन टी-18 एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी, लेकिन उसके तीन शावक अनाथ नहीं हुए. उन्हें मौसी टी-28 से मां का प्यार मिला.
टी-28 बाघिन के अभी चार शावक हैं. इसके पहले उसने छह शावकों का लालन-पालन किया है, जिसमें तीन तो उसके अपने शावक थे. तीन उसकी बहन के शावक थे. 2022 में उसकी बहन टी-18 की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिससे कि उसके तीन शावक अनाथ हो गए थे. उसके बाद उसने उनको अडॉप्ट कर लिया.
टी-28 ने तीनों शावकों को अपने बच्चों की तरह पाला-पोसा, खिलाया-पिलाया और शिकार समेत जंगल में रहने वाले बाघ के लिहाज से सारे हुनर सिखाए. आज टी-28 चार नए शावकों की मां है. मौसी मां के रूप में उसने जिन तीन शावकों को पाल-पोस कर बड़ा किया, वे जंगल के किसी और हिस्से में अपनी दुनिया बसा चुके हैं।
-
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा
वन अधिकारी आकाश परोहा बताते हैं कि टी-28 ने छह शावको को इकट्ठा दो साल तक पाला है. ये अब अलग-अलग दिशाओं में चले गए हैं. दो अभी भी हमारे यहां हैं. इसलिए हम उसको मौसी मां कहते हैं. आज भी सबसे ज्यादा साइटिंग उसी के द्वारा हो रही है, जिसके चार बाघ हैं. वो भी अब बड़े हो गए हैं. सब एडल्ट कैटेगरी में आ गए हैं. बाघिन टी-28 की ममता भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी याद दिलाती है, जहां जन्म देने वाली और पालने वाली मां के प्यार में कोई फर्क नहीं था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं