पश्चिम बंगाल का संदेशखाली मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में बना हुआ है. ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच चुका है और इस मामले ने सबको हैरान कर के रख दिया है. संदेशखाली की महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के ताकतवेर नेता शेख शाहजहां पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और अभी भी उन्हें खोजा जा रहा है. इस पर अब बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी बयान दिया है.
संदेशखाली मामले पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह मुद्दा काफी गंभीर हो रहा है. घटना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. ममता जी इसका अभी भी बचाव कर रही हैं. शुभेंदु अधिकारी कोर्ट के आदेश पर संदेशखाली गए और महिलाओं ने रो रो कर उनके सामने अपनी बात खी लेकिन ममता जी इस मामले पर क्या और क्यों छुपा रही है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, "ममता जी सीपीएम के खिलाफ आंदोलन कर के आईं लेकिन आखिर उनका अत्याचार सीपीएम से भी अधिक हो गया. SIT सवाल कर रही है या फिर उन्हें बेइज्जत कर रही है. बाकी पार्टियां भी इसपर खामोश क्यों हैं. सीपीएम ने औपचारिक बयान नहीं दिया है और राहुल गांधी चुप क्यों हैं? चंडीगढ़ की घटना पर सभी बोल रहे हैं लेकिन इसपर चुप क्यों हैं? वोट के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं. ट्रिपल तलक पर भी चुप थे. वोट के मामले में सभी चुप रहते हैं."
उन्होंने कहा, "बंगाल में पत्रकारों की गिरफ्तारी की हम निंदा करते हैं. ममता जी की सरकार में नेतृत्व में बंगाल कानून रहित राज्य बन गया है".
यह भी पढ़ें : संदेशखाली हिंसा पर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग, ममता बनर्जी भड़कीं
यह भी पढ़ें : "एक आदमी सभी से फिरौती...": हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को लगाई फटकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं