वायुसेना (Air Force) के सह सेना प्रमुख संदीप सिंह ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि अग्निपथ स्कीम (Agneepath Scheme) के तहत तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती की जाएगी, जो अग्निवीर कहलाएंगे. यह एक ट्रांसफॉरमेशनल स्कीम है, जिसमें नई तकनीक का इस्तेमाल होगा जो आज मिलिट्री में आ गए हैं.सिंह ने बताया कि अग्नि वीरों में महिलाओं की भी भर्ती होगी, लेकिन इनका कहां इस्तेमाल करेंगे इस पर अभी विचार हो रहा है.
इन अग्नि वीरों को स्पेशल ट्रेनिंग (Special Training) दी जाएगी और सर्टिफिकेट लेकर ये सेना से बाहर आएंगे. जब सेना से बाहर जाएंगे उनके अंदर देश प्रेम की भावना होगी, समर्पण होगा उसको लेकर वह सिविल लाइफ में जाएंगे. इनमें 25 फीसदी युवा सेना में ही रह जाएंगे, जो बाद में रेगुलर आर्मी में शामिल होंगे.यह तीनों सेनाओं के लिए बहुत फायदेमंद है कई बार लोग बोलते हैं कि वायुसेना में तकनीक की बहुत ज्यादा जरूरत है, इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन आप देखते हैं कि आज का युवा हम जैसे लोगों से टेक्नोलॉजी का कहीं ज्यादा यूज टू, हाईटेक है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष की बैठक में 'मोदी विरोधी' प्रस्ताव को लेकर नाराजगी, 10 बातें
अग्नि वीरों की अलग से होगी ट्रेनिंग
संदीप सिंह ने बताया कि अग्नि वीरों के लिए अलग से ट्रेनिंग देने का विचार हो रहा है. इनकी ट्रेनिंग के लिए अलग मैथड का इस्तेमाल किया जाएगा.शुरू की मिलिट्री ट्रेनिंग में उन्हें सेना की जरूरतों के बारे में बताया जाएगा, उसके बाद वे जिस काम में जाएंगे उसकी ट्रेनिंग होगी. विश्वास दिलाता हूं कि कम से कम 3 साल वे फील्ड में तैनात किए जाएंगे.
चार साल के बाद जो 25% युवा रेगुलर सेना में होंगे
चार साल के बाद जो 25 फीसदी युवा रेगुलर सेना में शामिल होंगे उनकी डीपर और कंपलेक्स ट्रेनिंग होगी. 4 साल बाद इन युवाओं की जहाज की स्पेशल मेंटेनेंस के लिए ट्रेनिंग होगी, वे लोग इस काम को करेंगे, इससे संतुलन बनेगा. युवा जोश और अनुभवी होश का.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना के नए केस 1300 के पार, पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी पहुंची
Video : सवाल इंडिया का : थाने में आरोपियों को दी गईं यातनाएं, कब होगी पुलिसवालों पर कार्रवाई? | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं