दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार को दिल्ली में कोरोना के नए मामले 1300 के पार हो गए. साथ ही संक्रमण दर 7 फ़ीसदी के पार पहुंच गई. 24 घण्टे में 19,622 टेस्ट हुए हैं. इनमें से 1375 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमण दर जबकि 7.01 फ़ीसदी हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना के 2200 नए केस पिछले 24 घंटे में मिले हैं, जबकि पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो 4 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, जो वास्तव में 4024 है. पिछले 24 घंटों के दौरान दो लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है.
उधर, दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है. सक्रिय मरीजों की संख्या 3643 हो चुकी है. कंटेन्मेंट जोन का आंकड़ा जबकि 199 पर पहुंच गया है. दिल्ली में कोविड केसेस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मंगलवार को भी कोरोना के मामलों में 82 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. महाराष्ट्र और उसकी राजधानी मुंबई में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली, मुंबई जैसे कई शहरों में कोरोना में उछाल के कारण देश में भी कोरोना वायरस के नए मामलों में 33.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,822 नए केस सामने आए. जबकि इसी दौरान में कोविड से 15 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 53,637 है. पिछले 24 घंटों में 5,718 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. जिसके साथ ही इस वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा 4,26,67,088 पहुंच गया है. इस समय सक्रिय मामले 0.12% हैं. जबकि रिकवरी दर वर्तमान में 98.66% है.
महाराष्ट्र के ठाणे ने 24 घंटों में 600 से अधिक नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 607 नए कोविड केस के साथ, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संक्रमण की संख्या 7,15,305 हो गई है. वायरल संक्रमण ने एक व्यक्ति के जीवन का भी दावा किया, जिले में मृत्यु संख्या को 11,896 तक ले गए, उन्होंने कहा, ठाणे में सीओवीआईडी -19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत थी.
वहीं वैक्सीनेशन मिशन के तहत अब तक 195.5 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. अब तक 85.58 करोड़ कोरोना के कुल परीक्षण हो चुके है. पिछले 24 घंटों में 4,40,278 परीक्षण किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं