अठारवीं लोकसभा सोमवार से शुरू हो गई. पहले दिन सांसदों ने लोकसभा के सदस्य की शपथ ली. इस दौरान सबकी नजर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पर रही. इस लोकसभा में देशभर से पति-पत्नी की ये एकमात्र जोड़ी है, जो जीतकर संसद पहुंची है. सदन में अखिलेश यादव जहां सबसे पहली पंक्ति में बैठे थे, वहीं डिंपल यादव दूसरी कतार में ठीक उनके पीछे बैठी थीं. आज ऐसी कई खूबसूरत तस्वीरें भी आईं, जिसमें दोनों साथ में दिख रहे हैं. साथ ही अखिलेश यादव के भाई और डिंपल यादव के देवर धर्मेंद्र यादव भी साथ-साथ देखे गए.


पत्नी डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव संसद में नरेंद्र मोदी सरकार पर डबल अटैक करते दिखाई देंगे. डिंपल इस बार मैनपुरी से चुनाव जीती हैं. इससे पहले 17वीं लोकसभा में भी अखिलेश और डिंपल चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे, लेकिन अलग-अलग समय में.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

चुनाव में पति-पत्नी के साथ लड़ने के तो कई उदाहरण हैं, लेकिन एक साथ लोकसभा पहुंचने की तस्वीर बेहद कम ही सामने आयी है. ऐसे में संसद में अखिलेश-डिंपल की जोड़ी पर सभी की निगाहें थी.


सपा ने 80 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की
यूपी में शानदार प्रदर्शन कर सपा ने 80 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है. लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा, "जब सपा देश में तीसरे नंबर पर पहुंची है, तो हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है. सदन में जनता और संविधान के सवालों को रखा जाएगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं