विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

'कांग्रेस के हाथों में भी खून के दाग' वाले बयान पर सलमान खुर्शीद ने कहा- आगे भी कहता रहूंगा

सलमान खुर्शीद ने एएमयू के सालाना जलसे के दौरान एक छात्र के सवाल के जवाब में कहा था कि 'कांग्रेस के दामन पर खून के धब्बे हैं

'कांग्रेस के हाथों में भी खून के दाग' वाले बयान पर सलमान खुर्शीद ने कहा- आगे भी कहता रहूंगा
सलमान खुर्शीद
  • एएमयू के सालाना जलसे में दिया था विवादास्पद बयान
  • अब सलमान खुर्शीद ने दी सफाई
  • कहा मानवता के नाते ऐसा कहा था
नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) मेें आयोजित एक सवाल के जवाब में पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस का हाथों में भी मुसलामानों के खून के दाग हैं. उनके इस बयान के बाद पर जब हंगामा मचा तो उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि जो कहा है उसे आगे भी कहते रहेंगे. मैंने यह बयान इंसान होने के नाते दिया है. ये मेरे व्यक्तिगत विचार हैं.

 
यह भी पढ़ें : बीजेपी के लिए सबसे कमजोर कड़ी साबित होगा राफेल लड़ाकू विमान सौदा : सलमान खुर्शीद

आपको बता दें कि मीडिया में आई खबर के मुताबिक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में एक छात्र ने सलमान खुर्शीद से बाबरी मस्जिद और दंगों को लेकर सवाल किया था. जिसके जवाब में खुर्शीद ने कहा था कि कांग्रेस के दामन पर खून के धब्बे हैं. इसी वजह से आप हमसे सवाल कर रहे हैं, लेकिन अब आप पर कोई वार करे तो हमें आगे बढ़कर इसे रोकना चाहिए. हम ये धब्बे दिखाएंगे कि तुम समझो कि ये धब्बे अब तुम पर न लगें. तुम वार इन पर करोगे तो धब्बे तुम पर लगेंगे. हमारे इतिहास से आप कुछ सीखें-समझें. सलमान खुर्शीद के इस विवादास्पद बयान के बाद से ही विपक्षी दलों ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया था. 

यह भी पढ़ें : देश अब कोई और बंटवारा नहीं झेल सकता : सलमान खुर्शीद

VIDEO: नेता ही नहीं अभिनेता भी हैं सलमान खुर्शीद, देखें नए दौर का 'कल हो ना हो'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khursheed, Congres
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com