कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी “पहली” और “एकमात्र” पसंद हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह बात कही. खुर्शीद ने यह भी कहा कि विदेश से आने के बाद गांधी को अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाने की कोशिश की जाएगी.
कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक के बाद अटकलों पर विराम लगाते हुए घोषणा की कि पार्टी अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा और दो दिन बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी पार्टी नेताओं की पसंद हैं, तो खुर्शीद ने कहा, “सच कहूं तो जिस किसी से भी मैंने बात की है या जिनकी राय को मैंने महसूस किया है, उसके हिसाब से वह पहली और एकमात्र (पसंद) हैं.”
कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य खुर्शीद ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, “इससे ज्यादा बातचीत नहीं हुई...हमें इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि वह हमारा अनुरोध स्वीकार करेंगे या नहीं. आज इस पर बात करना संभव नहीं था क्योंकि यह बैठक केवल कार्यक्रम को लेकर थी और ऐसा करना बहुत मुश्किल था क्योंकि यह एक हाईब्रिड बैठक थी.”
खुर्शीद ने कहा, “जब वह वापस आएंगे तो मुझे यकीन है कि हम उन्हें मनाना चाहेंगे.”
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता, पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा व्यक्त की गई भावना को साझा करते हैं, जिन्होंने शनिवार को कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाया जाएगा क्योंकि पार्टी में उनके अलावा ऐसा कोई नहीं है, जिसकी पूरे भारत में अपील है.
खुर्शीद ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी को शीर्ष पद पर देखना चाहते हैं.
सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की, जो इलाज के लिए विदेश में हैं. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा भी उनके साथ थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं