जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (J&K People's Conference) के नेता सज्जाद लोन (Sajad Lone) ने कहा कि अगर बीजेपी, घाटी में चुनाव लड़ती तो उसे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए जनता की अस्वीकृति का सामना करना पड़ता. सज्जाद लोन, जिन पर घाटी में बीजेपी की "टीम बी" होने का आरोप लगाया जा रहा है, ने पार्टी के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और उमर अब्दुल्ला पर झूठी कहानी बनाकर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है.
सज्जाद लोन ने कहा कि संसद का चुनाव अनुच्छेद 370 पर बीजेपी के फैसले की "नैतिक स्वीकृति या अस्वीकृति" की पहली परीक्षा थी और उन्होंने हार का सामना करने से बचने के लिए कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. उन्होंने कहा, "मुझे आइडिया था कि बीजेपी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद संसद के पहले चुनाव में कश्मीर में कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सज्जाद लोन ने कहा, "हर कोई जानता है कि वो कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं करेंगे क्योंकि अगर उन्हें केवल एक प्रतिशत मतदाताओं का ही समर्थन मिला तो उनके लिए यह नैतिक अस्वीकृति होगी. इस वजह से उन्होंने कोई भी उम्मीदवार न खड़ा करते हुए चतुराई से काम लिया है." लोन ने कहा कि भाजपा कश्मीर में एक परिधीय पार्टी है और उन्होंने देश के कई अन्य मुस्लिम नेताओं की तरह भाजपा की मदद करने के लिए उमर अब्दुल्ला को दोषी ठहराया.
उन्होंने कहा, "देश में कई मुस्लिम नेता हैं जो बीजेपी के लिए काम करते हैं, उमर अब्दुल्ला को भी बीजेपी ने काम पर रखा है और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के हर प्रतिद्वंद्वी को कश्मीर में बीजेपी की बी टीम करार दे रहे हैं." इस बीच, भाजपा ने कहा कि वह "किंगमेकर" है और उनके समर्थन के बिना कोई भी घाटी में संसद चुनाव नहीं जीत सकता.
भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा, "हम किंगमेकर हैं. हमें घाटी के हर हिस्से में लोगों का समर्थन प्राप्त है और हमारे समर्थन के बिना कोई भी पार्टी ये चुनाव नहीं जीत सकती." केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष भाजपा नेताओं ने कश्मीर में लोगों से नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के खिलाफ लड़ने वाले किसी भी उम्मीदवार को वोट देने की अपील की है.
बारामूला लोकसभा सीट से उमर अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सज्जाद लोन ने उन पर भाजपा के साथ संबंधों के बारे में "झूठा" आरोप लगाने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता से माफी की मांग की है. ब्दुल्ला ने सज्जाद लोन पर सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करने का आरोप लगाया था कि वह भाजपा का हिस्सा हैं.
सज्जाद लोन ने कहा, "अगर उमर अब्दुल्ला अपने दावे में सच्चे हैं कि मैंने बीजेपी का हिस्सा होने का बयान दिया है, तो उन्हें क्लिप दिखाने दीजिए. मैं सार्वजनिक माफी मांगने के लिए तैयार हूं और अगर यह गलत है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं