यूपी के सहारनपुर (Saharanpur Violence case) के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सहारनपुर में जुमे के दिन हुए उपद्रव मामले में सीसीटीवी व अन्य फुटेज के माध्यम से अब तक 102 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर हेट स्पीच के जरिए एक-दूसरे के धर्मो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 18 लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में शामिल लोगों पर NSA जैसी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा उपद्रव शामिल रहे अभी कई लोगों को वीडियो व अन्य फुटेज के आधार पर जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा. एसएसपी ने बताया कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा और निर्दोष को छेड़ा नहीं जाएगा.
इससे पूर्व सहारनपुर जिले में थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल और टैबलेट भी बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया था कि गागलहेड़ी पुलिस ने कैलाशपुर निवासी वांछित आरोपी अभिषेक उर्फ अभय वर्मा को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. कुमार ने बताया कि आरोपी के ख़िलाफ सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म के प्रति आपत्तिजनक बातें लिखकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत मिली थी, इसलिए सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
(इनपुट्स भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं