#DecodingG20WithNDTV: जी-20 को लेकर विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एनडीटीवी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में पाकिस्तान को लेकर कहा कि "लूजिंग स्टॉक" के बारे में कौन बात करता है. उन्होंने ये भी कहा कि हमारी पड़ोस नीति प्रथम है. पड़ोस सुरक्षित और समृद्ध रहे. हम पड़ोस के आगे भी जा रहे हैं.
पाकिस्तान की कम चर्चा बाजार का फैसला
विदेश मंत्री से वार्ता के दौरान पाकिस्तान को लेकर भी सवाल किए गए. इस पर डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "मैंने देखा कि कैसे दुनिया ने हम पर दबाव बनाने के लिए कश्मीर का इस्तेमाल किया. आर्टिकल 370 को निरस्त करना पिछले 10 वर्षों की हमारी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. पाकिस्तान इस पर आज भी बात करता है, लेकिन आप सोचिए पाकिस्तान को लेकर अब दुनिया बात क्यों नहीं करती. बात साफ है... लूसिंग स्टॉक में कौन इंवेस्ट करेगा?" पाकिस्तान की कम चर्चा बाजार का फैसला है. गिरते स्टॉक कौन देखता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें : "कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि" - विदेशमंत्री एस जयशंकर
चीन को भी दिया कड़ा संदेश
इस वार्ता में विदेशमंत्री एस जयशंकर ने चीन को भी कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अनाप-शनाप दावे करने से दूसरों के इलाके आपके नहीं हो सकते. भारतीय क्षेत्रों के अपने मैप में दिखाने की चीन की हिमाकत को लेकर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने कहा कि ऐसा करना उनकी पुरानी आदत रही है. अक्साई चीन और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं. हमारी सरकार का रुख देश के हिस्सों को लेकर बेहद साफ है. चीन का वार्ता का मुद्दा अलग, नक्शे अलग. पहले भी चीन नक्शे निकालता रहा है. चीन के दावे से कुछ नहीं होता. वो इलाके भारत का हिस्सा हैं.
PM मोदी ने कहा है- ये युद्ध का समय नहीं
विदेश मंत्री ने कहा कि ये युद्ध का समय नहीं है... इस लाइन से पीएम मोदी ने दुनिया के दिल की बात कह दी है. हमें एक-दूसरे को सहयोग करते हुए आगे बढ़ना होगा. भारत निर्माण के लिए पीएम प्रतिबद्ध हैं.
नई विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका अहम
एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया से बात करते हुए विदेश मंत्री कहा, "नई विश्व व्यवस्था में भारत की अहम भूमिका है. हमें डिबेटिंग फोरम में डिबेट करना है. वहां मैदान नहीं छोड़ना है. लेकिन जहां बात और सहयोग से काम हो जाए, हमें वो काम भी करना है."
ये भी पढ़ें : UN सदस्यों को कबूल करना होगा, बदलाव का वक्त आ गया : NDTV से बोले विदेशमंत्री एस जयशंकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं