विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2013

गुड़गांव में पूर्व भाजपा विधायक पर हमला

गुड़गांव में पूर्व भाजपा विधायक पर हमला
गुड़गांव में क्राउन प्लाजा के निकट पूर्व बीजेपी विधायक पर हमला
गुड़गांव के सेक्टर 29 में क्राउन प्लाजा के समीप उत्तर प्रदेश के एक पूर्व भाजपा विधायक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से गोलियां चलाईं और उन्हें घायल कर दिया।
गुड़गांव: गुड़गांव के सेक्टर 29 में क्राउन प्लाजा के समीप उत्तर प्रदेश के एक पूर्व भाजपा विधायक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से गोलियां चलाईं और उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शाम को पूर्व भाजपा विधायक रामचंद्र मौर्य अपनी बीएमडब्ल्यू कार में थे, उसी दौरान उन पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाईं।

सेक्टर 29 थाना के प्रभारी के मुताबिक एक गोली पूर्व विधायक के पैर में लगी। हमलावर कथित रूप से सोने की उनकी चेन एवं कुछ नकद लेकर फरार हो गए। मौर्य को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जांच चल रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुड़गांव, पूर्व भाजपा विधायक पर हमला, पूर्व भाजपा विधायक, Robber, BJP Leader, Gurgaon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com