विज्ञापन

271 करोड़ का पेंटहाउस या अपना बंगला? 100 करोड़ी फ्लैट्स पर छिड़ी नई बहस

गुरुग्राम में 271 करोड़ रुपये का एक पेंटहाउस बिकने के बाद से रियल एस्टेट मार्केट में तहलका मचा हुआ है. जहां कुछ लोग इसे स्टेटस सिंबल मान रहे हैं, वहीं देश-विदेश के कई बड़े एंटरप्रेन्योर इसे पैसों की बर्बादी बता रहे हैं. आखिर क्यों हवा में बने इन आलीशान फ्लैट्स के बजाए लोग जमीन से जुड़े बंगले को बेहतर मान रहे हैं.

271 करोड़ का पेंटहाउस या अपना बंगला? 100 करोड़ी फ्लैट्स पर छिड़ी नई बहस
गुरुग्राम में 271 करोड़ का पेंटहाउस बिका तो भड़क उठे बिजनेसमैन, बोले- जमीन तो अपनी होनी चाहिए

Apartment VS Independent House Debate: गुरुग्राम के डीएफएल 'द दहलियाज' प्रोजेक्ट में बिजनेसमैन मानव सरदाना (Entrepreneur Manav Sardana) ने 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस (Gurgaon penthouse) खरीदकर हर किसी को हैरान कर दिया है. इतनी बड़ी रकम एक अपार्टमेंट पर खर्च होते देख लीगिट एआई के फाउंडर हर्षदीप रापाल और बिजनेसमैन संदीप मल्ल ने इस पर खुलकर सवाल खड़े किए हैं. संदीप मल्ल का कहना है कि, 'इतने पैसों में तो दिल्ली-एनसीआर की किसी प्राइम लोकेशन पर हेलिपैड और खुद के हेलीकॉप्टर के साथ एक बड़ा सा बंगला खड़ा किया जा सकता है.' इस बात से सहमति जताते हुए हर्षदीप रापाल ने भी माना है कि, '100 करोड़ का फ्लैट खरीदने का लॉजिक उन की समझ से बिल्कुल बाहर है.'

ये भी पढ़ें:-कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने DLF के 'द डहलियास' में खरीदा 271 करोड़ का आलीशान पेंटहाउस

जमीन का टुकड़ा या हवा में लटकता डिब्बा? (DLF Dahlias Gurgaon penthouse)

हर्षदीप रापाल ने अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि, 'जब उनकी बेटी छोटी थी, तब वे दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक इंडिपेंडेंट बंगला किराए पर लेकर रहने लगे थे.' उनका मानना है कि, बच्चे खुल लॉन में मिट्टी से खेलें और बारिश में दौड़ें, जो ऊंची इमारतों वाले फ्लैट्स में मुमकिन नहीं हो पाता. भारत में कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा कि, 'आज से 50 साल बाद ये मल्टी स्टोरी बिल्डिंग जर्जर होने लगेंगी, तब बच्चों के पास क्या बचेगा, सिर्फ हवा में बना एक बॉक्स? इसलिए उनका कहना है कि, 'इंसान को हमेशा जमीन अपनी ही खरीदनी चाहिए.'

सुविधाएं, सुरक्षा या सिर्फ रुतबा दिखाने का खेल? (luxury apartments in Gurgaon)

सोशल मीडिया पर इस बहस के दूसरे पहलू भी सामने आए हैं. कई लोगों का कहना है कि, 'जो लोग लगातार बिजनेस ट्रैवल करते हैं, उनके लिए गेटेड सोसाइटी के अपार्टमेंट्स ज्यादा सुरक्षित और मेंटेन करने में आसान होते हैं'. वीकेंडइन्वेस्टिंग के फाउंडर आलोक जैन के मुताबिक, 'ऐसी अल्ट्रा-लक्जरी सोसाइटीज में रहने का लाइफस्टाइल पूरी तरह अलग और जिंदगी बदल देने वाला होता है.' जानकारों का ये भी मानना है कि, 'लुटियंस दिल्ली में गिनी-चुनी प्रॉपर्टी होने के कारण बेहद अमीर लोग अब इन लक्जरी अपार्टमेंट्स को अपने स्टेटस सिंबल के तौर पर चुन रहे हैं.'

ये भी पढ़ें:-डॉक्टर की फीस से बचने के लिए पति-पत्नी ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, सोशल मीडिया पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DLF Dahlias, DLF Dahlias Penthouse, Gurgaon Apartment, Gurgaon Flats, Real Estate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com