दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके के बदमाशों और स्पेशल सेल की टीम के बीच एनकाउंटर की खबर है. बीती रात 12 बजे हुआ एनकाउंटर हुआ है. बदमाश जावेद पेजर को गोली लगी है. वह स्नेचिंग की वारदातों में शामिल था. घायल हुए बदमाश पेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह 17 से अधिक मामलों में वाछिंत था. बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खूफिया सूचना के आधार पर पेजर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. जावेद पेजर ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.
Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज बारिश का अनुमान, तेज हवाओं के साथ J&K में बरसे बदरा
वहीं एक अन्य वारदात में उत्तरी दिल्ली का बाड़ा हिंदू राव इलाका बीती रात गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने इलाके में अंधाधुंध गोलियां चलाईं. हमलावरों की गोली की चपेट में दो राहगीर आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमलावर जिस व्यक्ति को मारने आए थे, वह इस हमले में बाल-बाल बच गया. बाड़ा हिंदू राव इलाके में स्थित एक क्लीनिक पर देर शाम एक युवक कोविड-19 की वैक्सीन के बारे में पूछने आया. वहां मौजूद मोहम्मद मीर नाम के व्यक्ति ने उसे मना कर दिया कि यहां पर कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगती है. कुछ ही देर बाद मोहम्मद मुनीब क्लीनिक से बाहर निकला. हमलावरों ने महम्मद मुनीब की गाड़ी रोक दी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हमलावर सुनियोजित तरीके से आये थे. सभी ने दूर से ही अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी. राहगीरों के मुताबिक कई राउंड गोलियां चली. फायरिंग की चपेट में आकर दो राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक कि पहचान 30 साल के संजय के तौर पर हुई है. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है.मुनीब ने पुलिस को ये भी बताया कि उसके मामा को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. हो सकता है कि वे मारने आए हों. पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं