भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के आसापस मानेसर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, खतौली, मोदीनगर, हापुड़ (यूपी), और राजस्थान के भिवाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी / घंटा की गति के साथ हवा चलने और मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
उधर, जम्मू-कश्मीर में आज सुबह तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हुई. दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी बृहस्पतिवार रात को बरसात हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था. दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस महीने चौथे दिन लू चली.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#WATCH | Jammu & Kashmir: Heavy rain accompanied by winds and thunderstorm lashes parts of Jammu early hours of the day. Visuals from Residency road. pic.twitter.com/pN8sMC8GnX
— ANI (@ANI) July 9, 2021
Weather Updates: दिल्ली-NCR में वीकेंड पर होगा मौसम सुहाना, फिर बारिश, जानें- कहां तक पहुंचा मानसून?
आईएमडी ने शाम में दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के गोहाना एवं रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है.
IMD ने यह भी अनुमान जताया है कि शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है तथा अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार की शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 था.
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ''अच्छा'', 51 और 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच ''मध्यम'', 201 और 300 के बीच ''खराब'', 301 और 400 के बीच ''बहुत खराब'' और 401 और 500 के बीच ''गंभीर'' श्रेणी में माना जाता है.
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली में एक जुलाई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस, दो जुलाई को 41.3 डिग्री सेल्सियस और सात जुलाई को 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं