विज्ञापन

अमेरिका से आया ऑर्डर, दिल्ली में चलीं गोलियां! गुरु रंधावा जिम केस में चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित 24HS फिटनेस जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले को क्राइम ब्रांच ने सुलझाते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटरों- अरमान और तुषार को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है.

अमेरिका से आया ऑर्डर, दिल्ली में चलीं गोलियां! गुरु रंधावा जिम केस में चौंकाने वाला खुलासा
जिम फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा
  • दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पश्चिम विहार स्थित 24HS फिटनेस जिम के बाहर हुई फायरिंग का मामला सुलझाया है.
  • हरियाणा के बहादुरगढ़ से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटर अरमान और तुषार को गिरफ्तार किया गया है.
  • 11 जून की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने जिम के बाहर फायरिंग की थी, जिसमें सात खाली कारतूस बरामद हुए थे.
नई दिल्ली:

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित 24HS फिटनेस जिम के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी 19 वर्षीय अरमान और 21 वर्षीय तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

7 खाली कारतूस बरामद हुए थे

पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे बाइक सवार बदमाशों ने पश्चिम विहार स्थित इस जिम के बाहर फायरिंग की थी, जिसमें 7 खाली कारतूस बरामद हुए थे. यह जिम पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा से जुड़ा बताया गया था. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच की एनडीआर टीम को सौंपी गई.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

जांच के दौरान सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित उर्फ अनिल पंडित USA की एक पोस्ट सामने आई, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी. तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की. जांच में सामने आया कि घटना के बाद बदमाश करीब 100 किलोमीटर तक लगातार अपना रूट बदलते रहे.

क्राइम ब्रांच ने 15 जून को बहादुरगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह साजिश गैंग के अमेरिका स्थित ऑपरेटिव अनिल पंडित के कहने पर रची गई थी, जिसमें साहिल और सागर नाम के अन्य आरोपी भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक तुषार हाल ही में रूस से लौटा था, जबकि अरमान सोनीपत का रहने वाला है. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें : बढ़ सकती हैं खान सर की मुश्किलें! FIR दर्ज करवाने कदमकुआं थाने पहुंचे रौशन आनंद

लेखक के बारे में
img
Aalok Kumar Thakur
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing Delhi Gym, Delhi News, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com