आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं. अब उन्होंने आरोप लगाया है कि अभी तो सरकार ने पेट्रोल में महज 20 फीसदी इथेनॉल मिलाया है, लेकिन माहौल शांत होते ही वो 50 फीसदी से ज्यादा की मिलावट करेगी.
केजरीवाल ने ट्वीट में आरोप लगाया कि पता चल रहा है कि पेट्रोल में 50% से ज्यादा की मिलावट करेंगे. अभी बस माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे हैं. पहले आपकी E0 और E10 गाड़ियों में जबरदस्ती E20 पेट्रोल डालकर कबाड़ा किया. आज अगर आप E20 नई गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार कुछ दिन बाद उसमें जबरदस्ती E50 पेट्रोल डालकर उसका कबाड़ा कर देगी. केजरीवाल ने ये भी कहा कि सरकार जल्द ही डीजल में भी मिलावट करने वाली है इसलिए अभी कुछ वर्ष लोग पेट्रोल और डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचें.
केजरीवाल ने SIAM के अपनी रिपोर्ट वापस लेने के लिए भी केंद्र सरकार के दबाव को जिम्मेदार बताया. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर अमेरिका से इथेनॉल खरीद रही है. इस इथेनॉल की खपत बढ़ाने के लिए सभी वैज्ञानिक निष्कर्षों आदि को ताक पर रखा जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं