सिद्धू मूसे वाला मर्डर के बाद एक बार फिर पंजाब में गैंगवार शुरू हो सकता है. विक्की डोंगर और बंबिहा गैंग के बाद नीरज बवाना गैंग भी कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये खुलकर मैदान में आ गया है. नीरज बवाना गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसे वाला की हत्या की निंदा करते हुए खुली धमकी देते हुए कहा कि वे दो दिन के भीतर रिजल्ट देंगे, हालांकि अभी ये साफ नहीं कि ये पोस्ट किसने लिखा. नीरज तिहाड़ जेल में बन्द है ,लेकिन उसके गैंग के लोग दिल्ली, हरियाणा ,पंजाब और राजस्थान में हैं,उसके गैंग के कुछ लड़के नीरज की सोशल मीडिया संभालते हैं, फेसबुक पर उसके गैंग के नाम से दर्जनों पेज बने हुए और लाखों फॉलोवर हैं. नीरज पर हत्या फिरौती के दर्जनों मामले दर्ज हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. दरअसल, गैंगस्टर ने अर्जी दाखिल कर मांग की है कि पंजाब पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है, ऐसे में उसे सुरक्षा प्रदान की जाए और उसे पंजाब पुलिस को ना सौंपा जाए. बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
बिश्नोई ने कहा है कि उसे गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में फंसाया जा रहा है. यदि उसे पंजाब में पूछताछ के लिए ले जाया जाता है तो प्रतिद्वंद्वी गिरोह उसकी हत्या कर सकता है. ऐसे में उससे तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए और यदि वांरट के आधार पर पंजाब ले जाया जाता है तो उसकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का निर्देश दिया जाए. इस अर्जी के साथ ही बिश्नोई ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है.
गौरतलब है कि मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें गिरोह ने गायक की हत्या का जिम्मा लिया. पोस्ट में कहा गया था कि बदला लेने के कारण हत्या की गई है. इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उसे पांच दिनों के रिमांड पर ले लिया गया है. हालांकि, अब बिश्नोई खुद उक्त पोस्ट को झूठा बताते हुए कोर्ट से उसे सुरक्षा देने की गुहार लगाई है.
Video : सिद्धू मूसे वाला की अंतिम यात्रा में शामिल हुए उनके हजारों प्रशंसक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं