विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2012

मुंबई : आईएएस की वकील बेटी को रेप में नाकाम रहने पर गार्ड ने मारा था

पुलिस के मुताबिक मुंबई में आईएएस अधिकारियों की बेटी और वकील पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सोसायटी के गार्ड ने जुर्म कबूल कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई में आईएएस अधिकारियों की बेटी और महिला वकील पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि सोसायटी के गार्ड ने बलात्कार की कोशिश में नाकाम रहने पर उसकी हत्या कर दी थी। गार्ड ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, सोसायटी का गार्ड सज्जाद खान पिछले 15 दिन से पल्लवी का पीछा कर रहा था। वारदात वाले दिन पल्लवी पुरकायस्थ के घर में घुसने के लिए उसने बिजली खराब होने को जरिया बनाया। सज्जाद उसके साथ बदतमीजी करना चाहता था, लेकिन पल्लवी ने उसका विरोध किया, जिस पर सज्जाद ने उसकी हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Advocate Found Dead, Woman Advocate Murdered In Mumbai, Pallavi, महिला वकील की हत्या, आईएएस की बेटी, मुंबई में महिला वकील की हत्या, पल्लवी की हत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com