देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी (Republic Day PM Modi Bandhani print Turban) एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है. पीएम मोदी की खास पगड़ी पर सबकी निगाहें टिकी हैं. दरअसल पीएम मोदी हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं. उनकी पगड़ी हर साल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है. इस साल गणतंत्र दिवस पर भी पीएम मोदी ने खास पगड़ी पहनी है. इस साल पीएम ने पगड़ी के लिए बांधनी प्रिंट चुना है.
पीएम मोदी ने जो पगड़ी पहनी है, वह लाल, पीले और गुलाबी रंग की है, इसमें पीछे नीला रंग भी है, इसे बांधनी प्रिंट कहा जाता है, जो कि राजस्थान में काफी लोकप्रिय है. देश के प्रधानमंत्री इस खास प्रिंट वाली पगड़ी में खूब जंच रहे हैं. अपने पगड़ी लुक को उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ कंप्लीट किया है. कुर्ते पर पीएम मोदी ने ब्राउन रंग की जैकेट पहनी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस परेड से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी
26 जनवरी 2024 को PM मोदी की खास पगड़ी
पीएम मोदी का बांधनी प्रिंट पगड़ी लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि खास मौके पर पगड़ी पहनना भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है. पीएम मोदी इस पंरपरा को हर साल बखूबी निभाते हैं. 26 जनवरी 2024 के मौके पर राजस्थानी बांधनी प्रिंट की पगड़ी में पीएम मोदी खूब जंच रहे हैं.

15 अगस्त 2023 को PM मोदी का पगड़ी लुक
पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2023 यानी कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी बांधनी प्रिंट की पगड़ी पहनी थी. पीले-गुलाबी और पर्पल रंग की पगड़ी में वह खूब जंच रहे थे. उस समय भी पीएम मोदी की पगड़ी खूब चर्चा में रही थी.

26 जनवरी 2023 को PM मोदी की आकर्षक पगड़ी
26 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास और बेहद आकर्षक पगड़ी पहनी थी. बसंत पंचमी के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में पीएम मोदी की पीली और केसरिया रंग की पगड़ी बसंती संदेश दे रही थी. खास बात यह है कि ये पगड़ी भी बंधेज वर्क वाली थी.

15 अगस्त 2022 को PM मोदी का तिरंगा साफा
76वें स्वतंत्रता दिवस पर यानी कि 15 अगस्त 2022 को पीएम मोदी ने तिरंगे की धारियों वाला सफेद रंग का साफ़ा पहना था. पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के ऊपर नीले रंग की जैकेट के साथ पीएम ने अपने लुक को कंप्लीट किया था.

बांधनी प्रिंट क्या है?
बांधनी शब्द का मतलब बांधना होता है. इस प्रिंट की शुरुआत गुजरात में खत्रियों ने की थी. बांधनी प्रिंट राजस्थान की खास कला है, यह दुनियाभर के लोगों के बीच बहुत ही फेमस है. शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों में बांधनी प्रिंट का खूब इस्तेमाल किया जाता है. बांधनी प्रिंट को टाई एंड डाई के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है. इस प्रिंट को कपड़े को प्लीट्स और बाइंडिंग में पिंच करके बनाया जाता है. यह प्रिंट, खासकर राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय है. आज पीएम मोदी ने भी इसी प्रिंट की पगड़ी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर पहनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं