विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

गरीबों के कल्याण के लिए काम.. सीएम रेखा गुप्ता ने एक साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सीएम गुप्ता ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया है.

गरीबों के कल्याण के लिए काम.. सीएम रेखा गुप्ता ने एक साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड
दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा
नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले एक वर्ष में सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने और गरीबों के कल्याण के उद्देश्य से काम किया है.

पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भारी जीत के बाद गुप्ता और उनकी मंत्रिपरिषद ने 20 फरवरी 2025 को शपथ ली.

दिल्ली सचिवालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड बीजेपी शासन के तहत पिछले एक वर्ष में किए गए कठिन परिश्रम और बदलावों का एक तथ्य पत्र है और इसके लिए अंत्योदय के दर्शन का पालन किया गया है.

उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को लागू करने का निर्णय लिया, जिसमें सात लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है और अब तक 30,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं.

गुप्ता ने जोर देकर कहा कि सरकार गरीबों और झुग्गीवासियों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है, और उन्होंने जेजे क्लस्टरों के विकास के लिए बजट में 700 करोड़ रुपये के आवंटन का हवाला दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha Gupta, Delhi BJP Government 1 Year, BJP Vs AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com