विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2024

जम्मू -कश्मीर से 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में कमी, हड़ताल-पत्थरबाजी हुई शून्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार सख्ती से आतंकवाद के वित्त पोषण पर नकेल कस रही है. आतंकियों की संपत्तियां सील और फ्रीज़ की जा रही है, साथ ही कई आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के लिए उन्हें प्रतिबंधित भी किया है.”

जम्मू -कश्मीर से 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में कमी, हड़ताल-पत्थरबाजी हुई शून्य: अमित शाह
जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
  • 'नए कश्मीर' को लेकर अमित शाह का बड़ा दावा
  • जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बदलाव!
  • 'संगठित पथराव और हड़तालें शून्य'

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 'नए कश्मीर' को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है और अब वहां पथरबाजी की घटना नहीं होती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि PM के मोदी के प्रयासों से जम्मू और कश्मीर में शांति और सुरक्षा का एक नया युग शुरू हुआ है. कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है. संगठित पथराव और हड़तालें शून्य हो गई हैं. निर्दोष लोगों की हत्याओं पर काबू पा लिया गया है.

"कश्मीर में नए युग की शुरुआत"
जम्मू में ई-बसों के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "धारा 370 हटने के बाद आतंकवाद संबंधित कुल घटनाओं में 70%, नागरिकों की मृत्यु में 81% और सुरक्षाबलों की मृत्यु में 48% की कमी आई है. ये सब बताता है कि जम्मू और कश्मीर में सुख-चैन और अमन के नए युग की शुरुआत हुई है.”

अमित शाह ने साथ में ये भी याद दिलाया कि 2010 में ऑर्गेनाइज़्ड स्टोन पेल्टिंग की 2654 घटनाएं हुई थीं, जो 2023 में घटकर शून्य हो गईं,  2010 में ऑर्गेनाइज़्ड हड़ताल की 132 घटनाएं थीं, जबकि 2023 में एक भी घटना नहीं हुई. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 2010 में पथराव में 112 नागरिकों की मृत्यु हुई थी, 2023 में एक भी नागरिक की मृत्यु नहीं हुई और 2010 में पथराव में जख्मी नागरिकों की संख्या 6235 थी, जो आज शून्य है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार सख्ती से आतंकवाद के वित्त पोषण पर नकेल कस रही है. आतंकियों की संपत्तियां सील और फ्रीज़ की जा रही है, साथ ही कई आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के लिए उन्हें प्रतिबंधित भी किया है.”

ये भी पढे़ं:- 
'INDIA' गठबंधन को एक और झटका! नीतीश फिर बदलेंगे पाला, BJP नेतृत्व ने वापसी को दी मंजूरी : सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day, Amit Shah, Naya Kashmir, Article 370, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com