India Total Covid Vaccination September 2021 : भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच कोविड वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड सितंबर माह में बना है. देश में पिछले एक माह में करीब 23 करोड़ टीके लगे हैं, जो किसी भी महीने में सबसे बड़ा कीर्तिमान है.गुरुवार को देश में कुल वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) का आंकड़ा 88.34 करोड़ तक पहुंच गया. पिछले 24 घंटे में 65.34 लाख कोरोना टीके लगाए गए. भारत में 30 सितंबर को कोरोना के कुल कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Total Vaccination September) का आंकड़ा 88,34,70,578 तक पहुंच गया है. जबकि 1 सितंबर 2021 को वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65.41 करोड़ के करीब था. इस हिसाब से 22.93 करोड़ टीके पिछले 30 दिनों में लगे हैं.
भारत में 201 दिन बाद COVID-19 के मामले 20,000 से नीचे आए, एक्टिव केस 3 लाख से कम
देश में कोरोना के मामलों का तेजी से बढ़ना या तीसरी लहर (Corona Third Wave) अब तक न आने देने के पीछे तेज
वैक्सीनेशन की रफ्तार को विशेषज्ञों ने बड़ी वजह बताया है. देश में अब तक 64.76 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल चुकी है. जबकि 23.58 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज यानी पूर्ण वैक्सीनेशन (Full Vaccination Data) हो चुका है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पांच बार 1 करोड़ से ज्यादा कोविड टीके
देश में पहली बार 27 अगस्त को 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए थे. Cowin App के मुताबिक, जबकि 1 सितंबर को 24 घंटे में 1.33 करोड़ वैक्सीन लगवाई गई थीं. उस दिन कुल 1,33,18,718 कोरोना वैक्सीन लगाई गई थीं. ICMR और Health Ministry के अनुसार, पीएम मोदी के जन्मदिन ( PM Modi Birthday 17 september) पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के तहत 2.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगे थे.
रोज सवा करोड़ टीके लगाने होंगे---
हालांकि NDTV के विश्लेषण के मुताबिक, देश में मौजूदा दर के हिसाब से दिसंबर 2021 तक 40 फीसदी आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो पाएगी. जबकि कोरोना की तीसरी लहर (Corona News) को रोकने के लिए 60 फीसदी आबादी को दोनों डोज लगना जरूरी है. ऐसे में रोज ही करीब 1.29 करोड़ यानी सवा करोड़ से ज्यादा टीके लगने चाहिए. मौजूदा समय में साप्ताहिक आधार पर औसतन टीकाकरण की दर 68 लाख टीके प्रतिदिन है. यानी रोज 61 लाख कम टीके लग रहे हैं.
Corona के खिलाफ सितंबर में ये उपलब्धियां--
2.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए देश में 17 सितंबर को
05 बार देश में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगीं 1 दिन में, 27 अगस्त को पहली बार
195 दिनों में सबसे कम हैं भारत में एक्टिव केस, 2.70 लाख सक्रिय मरीज रह गए
97.85 फीसदी है कोरोना का रिकवरी रेट देश में, 06 माह में सबसे ज्यादा
वैक्सीनेशन का बढ़ता ग्राफ(Vaccination Graph) -----
01-10 करोड़- 85दिन
10-20 करोड़- 45दिन
20-30 करोड़- 29 दिन
30-40 करोड़- 24 दिन
40-50 करोड़- 20 दिन
50-60 करोड़- 19 दिन
60-70 करोड़- 13 दिन
70-80 करोड़ - 11 दिन
वैक्सीनेशन में कहां है भारत
16.61 आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुकी है देश में
29.46 फीसदी आबादी को कम से कम वैक्सीन लग चुकी है भारत में
दुनिया कहां पहुंची...
45 फीसदी दुनिया की आबादी को लग चुका है कोरोना के कम से कम एक टीका
6 अरब 20 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं
26 करोड़ कोविड टीके रोज लगाए जा रहे हैं अब दुनिया में रोजाना
19 देश विश्व में ऐसे जहां 50% से ज्यादा आबादी को लगा कम से कम एक टीका
2.3 फीसदी आबादी ही वैक्सीनेट हो पाई गरीब देशों में अब तक
(स्रोत- अवर वर्ल्ड इन डेटा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं