गोवा में सभी व्यस्कों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को राज्य के हेल्थकेयर वर्कर्स और कोविड वैक्सीन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. पीएम ने रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के लिए देश के सभी डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मचारियों, प्रशासन के लोगों की सराहना की. साथ ही वैक्सीन पॉलिटिक्स को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा.
उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि सुना है कि जो वैक्सीन लेता है उनमें से बहुत थोड़े लोगों को रिएक्शन आता है. बुखार आता है. यह भी कहते हैं कि बहुत ज्यादा बुखार आ जाए तो मानसिक संतुलन भी चला जाता है. ऐसा डॉक्टर लोग बताते हैं. पहली बार देख रहा हूं कि कल ढाई करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगी और रात के 12 बजे के बाद एक राजनीतिक पार्टी की प्रतिक्रिया आई. उनको बुखार चढ़ गया है. इसका कोई लॉजिक हो सकता है क्या.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों और टीकाकरण से जुड़े लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से भारत ने एक ही दिन में 2.5 करोड़ लोगों को टीका लगाने का कीर्तिमान बनाया. बड़े समृद्ध और सामर्थ्यवान देश भी ऐसा नहीं कर पाते हैं.
#WATCH | PM Modi interacts with a doctor, during his address to healthcare workers & vaccine beneficiaries of Goa. They discuss possible side effects of vaccines as PM says "...after 2.5 cr vaccinations y'day, a political party reacted after 12 am that they're experiencing fever" pic.twitter.com/Nt8UCaM2Pt
— ANI (@ANI) September 18, 2021
उन्होंने कहा, "हमने देखा कि कैसे देश की निगाहें कल को-विन डैशबोर्ड पर लगी रहीं. हर घंटे 15 लाख से ज्यादा डोज, हर मिनट 26000 से ज्यादा डोज और हर सेकेंड 425 लोगों कल वैक्सीन लगाई गई."
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि गणपति विसर्जन से पहले गोवा के सभी पात्र लोगों ने जीवन रक्षा सूत्र यानी वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. इसके लिए मेरी तरफ से सभी लोगों को बधाई. 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को गोवा मजबूत करता है. इस मौके पर मनोहर पर्रिकर (गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री) जी अगर हमारे बीच होते तो उनको आपकी इस उपलब्धि पर गर्व होता. तमाम प्राकृतिक आपदाओं के बीच टीकाकरण की रफ्तार बनाए रखने के लिए कोरोना वॉरियर्स समेत अन्य लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद.
Addressing healthcare workers and vaccine beneficiaries of Goa. https://t.co/Q04GNSbqBw
— Narendra Modi (@narendramodi) September 18, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने एक समाज सेवक से बातचीत के दौरान कहा कि देश को अगर अपने संकल्प सिद्ध करने हैं तो हमारी कोशिशों में सब के प्रयास भी बहुत ज़रूरी है. आपके प्रयास से गोवा ने वैक्सीनेशन में उपलब्धी हासिल की. आपकी तरह समाज सेवा करने वाले लाखों लोग हैं. मैं आपको बधाई देता हूं.
इस दौरान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि हमने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ को 100 प्रतिशत पूरा कर दिया है. आपसे और केंद्र सरकार से सहयोग मिला इसलिए हम यह कर पाए. हमने लगभग 42% कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक दी है. हमने वैक्सीन की बर्बादी बिल्कुल भी नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं