विज्ञापन

बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर शनिवार को फिर से कराया जाएगा मतदान: EC

राजनीतिक दल, उम्मीदवार, मतदान एजेंट या पर्यवेक्षक इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खराबी, बूथ पर कब्जा, धमकी या मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन जैसी अनियमितताओं का हवाला देकर पुनर्मतदान की मांग करते हैं.

बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर शनिवार को फिर से कराया जाएगा मतदान: EC
  • पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 पोलिंग बूथों पर शनिवार को फिर से मतदान कराया जाएगा
  • 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिकायतों पर चुनाव आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
  • दक्षिण 24 परगना जिले की चार विधानसभा सीटों के 77 बूथों में मतदान संबंधी शिकायतें चुनाव आयोग को मिली थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

चुनाव आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में शनिवार को डायमंड हार्बर और मगराहाट में 15 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान कराया जाएगा. वहीं 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिकायतों पर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मगराहाट विधानसभा क्षेत्र में 11 केंद्रों पर तो डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 4 पोलिंग बूथों पर फिर से वोटिंग होगी. वहीं फाल्टा में भी फिर से मतदान कराए जाने की संभावना है.

हालांकि बीजेपी ने जिस फाल्टा विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की थी, अभी उस पर फैसला नहीं हुआ है. आयोग कुछ देर में इस पर भी फैसला लेगा.

Latest and Breaking News on NDTV
पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव के बाद दक्षिण 24 परगना जिले की चार विधानसभा सीटों के 77 बूथों को लेकर निर्वाचन आयोग के पास पुनर्मतदान की मांग आई थी. आयोग को पुनर्मतदान के लिए कुल 32 शिकायतें फाल्टा से मिलीं थी. इसके बाद डायमंड हार्बर से 29, मगरहाट से 13 और बज बज से तीन शिकायतें मिली थी.

आम तौर पर राजनीतिक दल, उम्मीदवार, मतदान एजेंट या पर्यवेक्षक इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खराबी, बूथ पर कब्जा, धमकी या मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन जैसी अनियमितताओं का हवाला देते हुए पुनर्मतदान की मांग करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद सामने आई शिकायतों में ईवीएम से छेड़छाड़, मशीनों पर संदिग्ध पदार्थों के इस्तेमाल और निगरानी कैमरों को बाधित करने के प्रयासों के आरोप शामिल थे. शिकायतों की संख्या और प्रकृति को देखते हुए, चुनाव आयोग इस पर फैसला करता है.

शिकायत के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता को पुनर्मतदान की मांग वाले बूथों पर निरीक्षण कराने के निर्देश दिए थे. गुप्ता ने कई मतदान केंद्रों पर संभावित पुनर्मतदान के संबंध में निर्णय लेने के लिए जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया. साथ ही अन्य पर्यवेक्षकों के साथ भी बातचीत की.
Latest and Breaking News on NDTV

उनके निरीक्षण के बाद आयोग ने पुनर्मतदान पर अंतिम निर्णय लिया है. अधिकारियों ने बताया कि अब उन केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा.

एक विशेष रूप से गंभीर आरोप डायमंड हार्बर क्षेत्र के मगराहाट पश्चिम से सामने आया था, जहां दावा किया गया था कि मतदाताओं के वोटिंग पसंद पर नजर रखने के लिए उनकी शर्ट की जेबों में जासूसी कैमरे लगाए गए थे.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में 'स्ट्रॉन्ग रूम' वाले इलाकों में जमावड़ा पर बैन, TMC-BJP कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद EC का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें: खिड़कियां सील, एक गेट पर 2 ताले, 24 घंटे CCTV की नजर... स्ट्रांग रूम में कैसे रखे जाते हैं EVM और बैलेट बॉक्स?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com