विज्ञापन

कोटा में दो जहरीले सांपों की जंग, एक ने दूसरे को जिंदा निगला, पहली बार दिखा ऐसा नजारा!

राजस्थान के कोटा में अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां दो जहरीले कॉमन करैत सांपों में खूनी जंग हुई और एक ने दूसरे को जिंदा निगल लिया.

राजस्थान के कोटा में साइलेंट किलर करैत का खौफनाक वीडियो, एक सांप दूसरे को मुंह से पकड़कर निगल गया
  • राजस्थान के कोटा जिले के मंडाना कस्बे में रात को दो जहरीले इंडियन कॉमन करैत सांपों के बीच लड़ाई देखने को मिली
  • एक सांप ने दूसरे सांप को जबड़े में पकड़कर धीरे-धीरे निगलना शुरू कर दिया, जिसे राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया
  • वन्यजीव प्रेमी ललित बौरासी ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा
कोटा:

राजस्थान के कोटा जिले के मंडाना कस्बे में देर रात एक ऐसा खौफनाक और अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां से गुजर रहे लोगों के दहशत से रोंगटे खड़े कर दिये. बीच सड़क पर दो जहरीले इंडियन कॉमन करैत सांपों के बीच लड़ाई हो रही थी. इस दौरान एक सांप, दूसरे को मुंह से पकड़कर निगल रहा था. ऐसा नजारा लोगों ने पहली बार देखा, हैरान रह गए. इस घटना को शख्‍स ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर लिया. सांपों की इस जंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.  

एक सांप ने दूसरे को जबड़े में दबोचा

मामला मंडाना कस्बे का है, जहां देर रात राहगीरों ने सड़क किनारे दो सांपों को आपस में उलझते हुए देखा. पहले तो लोगों को लगा कि सांपों में लड़ाई हो रही है, लेकिन करीब जाकर देखा तो एक कॉमन करैत ने दूसरे करैत के मुंह को अपने जबड़े में दबोच रखा था और धीरे-धीरे उसे निगल रहा था. यह नजारा देखकर लोग सहम गए और तुरंत वन्यजीव एवं पर्यावरण प्रेमी ललित बौरासी को सूचना दी. 

सूचना मिलते ही ललित बौरासी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि वह जब मौके पर पहुंचा, तो देखा कि एक कॉमन करैत ने दूसरे सांप का मुंह पकड़ रखा था. दोनों जहरीले थे और काफी आक्रामक थे. ललित ने सूझबूझ से दोनों सांपों को रेस्क्यू किया. लेकिन जब तक उन्हें जंगल में छोड़ने का समय आया, तब तक एक सांप दूसरे सांप को पूरी तरह निगल चुका था. उन्होंने सांप को एक सुरक्षित स्‍थान पर जंगल में रिलीज कर दिया. इस अनोखे नजारे को देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए और इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:- VIDEO: 13 फीट लंबा, 93 किलो का अजगर... नेशनल हाईवे पर 2 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

क्यों खास है कॉमन करैत सांप? 

इंडियन कॉमन करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, क्योंकि इसके काटने पर दर्द बहुत कम होता है और लोग अक्सर नींद में ही इसके शिकार हो जाते हैं. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, करैत सांपों में दूसरे सांपों को खाने की प्रवृत्ति पाई जाती है. खासतौर पर जब भोजन की कमी हो या दो नर सांपों में वर्चस्व की लड़ाई हो, तो एक करैत दूसरे को खा जाता है. कई बार ये सांप चूहों, छिपकलियों के साथ-साथ दूसरे छोटे सांपों को भी अपना शिकार बना लेते हैं. लेकिन एक ही प्रजाति के दो वयस्क करैतों में इस तरह एक-दूसरे को निगलने की घटना बहुत कम ही देखने को मिलती है, इसलिए यह मामला वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी रिसर्च का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें:- एक ही गुफा में ठसाठस भरे मिले एक लाख से ज्यादा सांप, वैज्ञानिकों ने बताई इसकी हैरान करने वाली वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Fight, Venomous Animal, Kota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com