विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

केरल के CPM नेता के बेटे पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

केरल में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है. मुंबई पुलिस ने राज्य सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन के बड़े बेटे बिनॉय कोदियेरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

Also Read in
केरल के CPM नेता के बेटे पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
केरल: माकपा नेता के बेटे पर रेप का आरोप
  • CPM नेता के बेटे पर रेप का आरोप
  • धोखाधड़ी का भी आरोप लगा है
  • पुलिस ने दी यह जानकारी
मुंबई:

केरल में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है. मुंबई पुलिस ने राज्य सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन के बड़े बेटे बिनॉय कोदियेरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक 33 वर्षीय महिला ने बिनॉय कोदियेरी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.  हालांकि, माकपा नेता के बेटे ने इस आरोप को नकारते हुए इसे ब्लैकमेल का मामला करार दिया है. मूल रूप से बिहार की व मुंबई में रहने वाली पीड़िता की शिकायत के आधार पर बिनॉय के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला, जिसने जाहिर तौर पर बिनॉय कोदियेरी से आठ साल की बेटी होने का भी दावा किया है, उसने 13 जून को अंधेरी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया. 

100 से भी ज़्यादा बच्चों की मौत के बाद जागे नीतीश कुमार, पहुंचे मुज़फ़्फ़रपुर

शिकायत के अनुसार, बिनॉय और वह 2008 से रिश्ते में हैं, जब वह दुबई में एक डांस बार में काम करती थी. उसने कहा कि बिनॉय ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बार-बार मनाने के बावजूद उसे धोखा दिया. जब उसे पता चला कि बिनॉय पहले से ही शादीशुदा हैं, तो महिला ने पुलिस शिकायत दर्ज करने का फैसला किया. बिनॉय कोदियेरी ने हालांकि यह स्वीकार किया है कि वह महिला को जानते हैं लेकिन उन्होंने उसके साथ कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है और कहा कि वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही है. उन्होंने भी उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

ISI और पाकिस्तान की सेना के खिलाफ बोला पाकिस्तानी ब्लॉगर, कुछ ही घंटों में जंगल में मिली उसकी लाश

बिनॉय ने कहा, "छह महीने पहले, मुझे उसकी ओर से एक पत्र मिला जिसमें उसने मुझसे पांच करोड़ रुपये मांगे. मैंने यह पत्र दिया और कन्नूर में पुलिस के आईजी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई." बिनॉय ने कहा, "यह ब्लैकमेलिंग है और मैं इस मामले से कानूनी रूप से निपटूंगा. जहां तक मेरे उसकी बेटी का पिता होने के आरोप का सवाल है, आज, ऐसे तरीके हैं जिनके माध्यम से कोई वैज्ञानिक रूप से माता-पिता की जांच कर सकता है और मैं इसके लिए तैयार हूं." बता दें कि बिनॉय और उनका भाई बिनीश पिछले साल दुबई में वित्तीय धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने के बाद सुर्खियों में रहे थे. 

VIDEO: केरल में भी सड़क पर उतरे डॉक्‍टर, किया विरोध प्रदर्शन​
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Charged On Kerala Leader Son, Binoy Vinodini Balakrishnan, Allegations Against CPM Kerala Leader Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com