राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की संभावना से इंकार किया है. रंधावा ने मंगलवार शाम को जयपुर पहुंचने के बाद कहा कि पार्टी उनके कद के हिसाब से जिम्मेदारी देगी. रंधावा से संवाददाताओं ने जब पायलट द्वारा नई पार्टी के गठन की अटकलों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे यह सुन रहा हूं, मुझे लगता है कि ऐसी कोई बात नहीं है. उनके दिमाग में यह पहले नहीं था और अब भी नहीं है.''उन्होंने कहा कि यह मीडिया है जो इस मुद्दे को उठा रही है.
रंधावा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में अशोक गहलोत और सचिन पायलट से बात की थी जिसमें दोनों नेताओं ने एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई थी. उन्होंने कहा, 'मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी ने दोनों की बात ध्यान से सुनी थी और दोनों को बताया गया कि वे कांग्रेस की संपत्ति (एसेट) हैं. दोनों ने कहा कि वे साथ मिलकर काम करेंगे.' रंधावा ने कहा कि 90 प्रतिशत मामला सुलझा लिया गया है और 10 प्रतिशत भी कुछ खास नहीं बचा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पार्टी के फॉर्मूले के बारे में पूछे जाने पर रंधावा ने कहा कि वह इसे मीडिया के साथ साझा नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि गहलोत और पायलट दोनों ही फार्मूले के बारे में जानते हैं. पायलट को जिम्मेदारी देने की पार्टी की योजना पर रंधावा ने कहा कि नेताओं को उनके कद के हिसाब से जिम्मेदारी दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से सभी के लिए जिम्मेदारी तय करेंगे और जिस नेता का जो कद है, उन्हें उनके कद के मुताबिक जिम्मेदारी दी जाएगी.''
ये भी पढ़ें-
- दो दशकों में ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप जब्त, NCB ने बताया- डार्कनेट, क्रिप्टोकरंसी से होता था लेनदेन
- ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की क्या थी वजह...? अब तक 278 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, CBI ने शुरू की जांच
- Odisha Train Accident: IRCTC सिर्फ 35 पैसे के प्रीमियम पर दे रहा 10 लाख का इंश्योरेंस, जानें किसे मिलेगा लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं