IRCTC Travel Insurance Policy: ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप आईआरसीटीसी (IRCTC) पर जब आप रेल टिकट बुकिंग करवाते हैं तो आपसे पूछा जाता है कि आपको ट्रैवल इंश्योरेंस लेना है या नहीं, अगर आप इंश्योरेंस का ऑप्शन चुनते हैं और यात्रा के दौरान आपके साथ अचानक कोई हादसा हो जाता है तो आपको इंश्योरेंस क्लेम बेनिफिट दिया जाता है. हाल में ओडिशा के बालासोर ट्रेन में भयावह रेल दुर्घटना हुई, जिसमें 278 लोगों की मौत हुई और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए है. अब लोगों के मन में सवाल ये है कि आखिर इस हादसे के शिकार लोगों और उनके परिजनों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा या नहीं... अगर मिलेगा तो कितना और इंश्योरेंस क्लेम करने की प्रक्रिया क्या होगी? तो चलिए जानते हैं इस बारे में....
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह ने NDTV से बताया कि बालासोर ट्रेन हादसे में टिकट बुकिंग के दौरान जिस किसी यात्री ने प्रीमियम दिया होगा, IRCTC इंश्योरेंस की रकम दिलाने में उनकी मदद करेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, यात्री को बुकिंग के समय बाय डिफॉल्ट मात्र 35 पैसे में 10 लाख का इंश्योरेंस का ऑप्शन मिलता है. अगर कोई इंश्योरेंस नहीं लेना चाहता तो 'नो' ऑप्शन चुन सकता है नहीं तो जैसे ही वो टिकट बुक करता है उसे इंश्योरेंस खुद-ब-खुद मिल जायेगा. हर पैसेंजर का 35 पैसे का प्रीमियम है. इसमें टिकट बुक होने के बाद एक ईमेल जाता है जिसमें इंश्योरेंस पॉलिसी होती है. इस मैसेज में एक लिंक होता है जिसपर क्लिक करके वो नॉमिनी डिटेल्स भर सकता है.
IRCTC ने बीमा की सुविधा देने के लिए दो कंपनियों लिबर्टी इंश्योरेंस और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया है. ये कंपनियां 35 पैसे के एवज में यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है तो 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम की सुविधा देती है. वहीं, परमानेंट डिसएबिलिटी में 7.5 लाख और डिसएबिलिटी में 2 लाख रुपये का ट्रैवल इंश्योरेंस कवर मिलता है.
चूंकि बालासोर में हुए हादसे में कितने लोगों ने आईआरसीटीसी के ज़रिए टिकट बुक करवाया और पॉलिसी ली थी, इसको लेकर कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है. लेकिन आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इंश्योरेंस जिन्होंने लिया होगा सबको इंश्योरेंस की रकम मिल जाए. इस इंश्योरेंस में एक प्रोविजन है कि बिना IRCTC को बताए हुए किसी को रिजेक्ट नहीं कर सकते. तो हम कोशिश करेंगे कि सबको इंश्योरेंस की रकम मिल जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं