विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

पीएम मोदी के मंत्री रामदास अठावले का सुझाव- राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करनी चाहिए

राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था, ‘‘यह पुराना प्रश्न है. मैं तकदीर में यकीन करता हूं. जब होगी, तब होगी.’’

Also Read in
पीएम मोदी के मंत्री रामदास अठावले का सुझाव- राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ( फाइल फोटो )
  • सामाजिक न्याय राज्य मंत्री हैं रामदास अठावले
  • अठावले ने कहा कि वो राहुल की मदद करने को तैयार हैं
  • दलित लड़की ढूंढने में करेंगे मदद
मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले   ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करना चाहिए क्योंकि इस समुदाय के साथ बस खाना खा लेने भर से जातिवाद नहीं हटाया जा सकता है. राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था, ‘‘यह पुराना प्रश्न है. मैं तकदीर में यकीन करता हूं. जब होगी, तब होगी.’’ भाजपा नीत राजग के घटक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अगुवा दलित नेता अठावले ने कहा कि वह कांग्रेस नेता को जोड़ी ढूढने में मदद करेंगे.

आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण की आवश्यकता: रामदास आठवले

सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने पूर्व महाराष्ट्र के अकोला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (गांधी) कभी कभी दलित लोगों के घर जाते है और उनके साथ खाना खाते हैं. मैं सोचता हूं कि उन्हें एक दलित लड़की से शादी कर लेनी चाहिए. यदि जरुरत पड़ी तो मैं उनके लिए जोड़ी ढूढने में मदद करुंगा.’’

वीडियो : अतिथि देवो भव आज के दौर में कितना प्रासंगिक

वैसे उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मेरा इरादा उनका अपमान करने का नहीं है लेकिन मैं देश के सामने एक आदर्श पेश करने के लिए इसका (अंतरजातीय विवाह) का प्रस्ताव रख रहा हूं। मैंने एक ब्राह्मण लड़की से शादी की है जो जातिगत बाधाएं तोड़ने के लिए बी आर अंबेडकर के हल के अनुरुप है. बस साथ खाना खाने से यह (जातिवाद हटाना) हासिल नहीं किया जा सकता.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com