- कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का सिख दंगों में हिंसा भड़काने के आरोप में उम्रकैद की सजा मिली थी
- सज्जन कुमार के निधन पर भाजपा के तीन सांसद उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे
- भाजपा सांसदों की इस कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों को फटकार लगाई और तलब किया
कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का पिछले दिनों जेल में निधन हो गया था. वह सिख दंगों के दौरान हिंसा भड़काने के दोषी पाए गए थे. इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी. 80 वर्षीय नेता का 20 अगस्त को निधन हो गया था और शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के तीन सांसद उनके घर गए थे. इन सांसदों में रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत शामिल थे. इस मामले पर राजनीति तेज है और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों को तलब कर फटकार लगाई है. वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है और कहा कि इससे सिख समाज में रोष है.
हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं का बचाव किया है. देवेंद्र यादव ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है. उन्होंने कहा कि लोग अपने निजी रिश्तों का सम्मान करते हैं. ऐसे मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. वहीं सिख संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई है. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा ने सज्जन कुमार की मौत पर शोक व्यक्त किया था. इसे लेकर विवाद छिड़ा था और भाजपा ने उनकी निंदा भी की थी. अब उसके ही तीन सांसदों के सज्जन कुमार के घर पहुंचने पर वह खुद घिर गई है.
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि इस घटना से दुख हुआ. उन्होंने कहा कि 1984 के दोषी सज्जन कुमार पिछले काफी समय से जेल में थे. वहीं उनका देहांत हुआ और उनकी शोक सभा में भाजपा के तीन सांसद घर गए. इससे सिख समाज में रोष है और भाजपा के तीन सांसदों की हम निंदा करते हैं. सिख दंगों के मामले में पीएम मोदी ने एसआईटी बनाई और सज्जन कुमार को जेल भेजा. इससे पहले अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे मामलों ने हमारा साथ दिया था. जब हमने मेमोरियल बनाया तो राजनाथ सिंह आए थे. ऐसे में जो पार्टी इतना ध्यान रखती है, उसके यदि तीन सांसद शोक सभा में जाते हैं तो वह दुखद है.
#WATCH Delhi: Harmeet Singh Kalka, President, Delhi Sikh Gurdwara Management Committee, says, "The main culprit of 1984, Sajjan Kumar, died in jail. Three BJP MPs went to his house to express condolences. We strongly condemn this... We have heard that BJP President Nitin Nabin… pic.twitter.com/B5nA8AmpWc
— ANI (@ANI) August 29, 2026
दीपेंदर हुड्डा ने दी थी श्रद्धांजलि, कांग्रेस भी घिर चुकी
दिल्ली सिख कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने भाजपा से एक्शन की मांग की है. उन्होंने कहा कि हम भाजपा से अपील करते हैं कि वह संज्ञान ले और इन तीन सांसदों के खिलाफ एक्शन लिया जाए. बता दें कि दीपेंदर सिंह हुड्डा के मामले में तो इतना बवाल मचा था कि कांग्रेस के पंजाब के नेताओं ने भी उनसे किनारा कर लिया था. वहीं कुलदीप शर्मा ने हाईकमान से अपील की थी कि दीपेंदर हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं