विज्ञापन

राम मंदिर के नए ट्रस्टी बने निर्मला यादव, महेश भागचंदका और मदन पांडे

राम मंदिर ट्रस्ट के बुधवार को एक अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में ट्रस्ट के तीन नए ट्रस्टियों को चुना गया है.

महंत नृत्य गोपाल दास के आवास पर ट्रस्ट की बैठक हो रही है.
NDTV

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को एक अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में ट्रस्ट के तीन नए सदस्यों को चुन लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्टी के लिए मदन पांडे, महेश भागचंदका और निर्मला यादव के नाम का ऐलान हुआ है.

ट्रस्ट की बैठक में ही नए सीईओ को चुना जाएगा. इसके लिए ही यह बैठक हो रही है. यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम दास छावनी में हो रही है.

तीन ट्रस्टी क्यों चुने गए?

अयोध्या के राम मंदिर में दान के कथित गबन के मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और एक और ट्रस्टी ने इस्तीफा दे दिया था. इन तीनों की जगह अब मदन पांडे, एम भागचंदका और निर्मला यादव को चुना गया है. मदन मोहन पांडेय अयोध्या, महेश भागचन्दका दिल्ली और निर्मला यादव शिकोहाबाद से हैं.

CEO के नाम का ऐलान कुछ देर में

कथित गबन के मामले के बाद ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन की निगरानी बढ़ाए जाने के बाद CEO का पद बनाया गया है.

रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली की समिति ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. समिति ने CEO के पद के लिए तीन नामों की सिफारिश की है, जिनमें प्रयागराज के पूर्व IPS राजेश पांडे और गोंडा के पूर्व IAS योगेश्वर मिश्रा का नाम भी शामिल है.

CEO की चयन प्रक्रिया के लिए AI का इस्तेमाल भी किया गया है. आवेदनों की जांच के लिए 600 अंकों का मूल्यांकन ढांचा तैयार किया गया था. शुरुआती मूल्यांकन में 3,577 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 470 से ज्यादा नंबर लाने वाले उम्मीदवारों को चुना गया.

इसके बाद 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में 108 आवेदकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की गई और 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, Ram Mandir Case, Ram Mandir Trust, Ram Mandir Trust CEO, Ayodhya Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com