विज्ञापन

'राम मंदिर जन्मभूमि फैसले पर दुखी थी, मुसलमान दोस्तों से माफी मांगी' स्वरा भास्कर इस बयान पर हुईं ट्रोल

स्वरा भास्कर हाल में एक पॉडकास्ट में शामिल हुईं. इस बातचीत में एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर फैसले पर कुछ ऐसी बातें कहीं जो कि सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आईं.

'राम मंदिर जन्मभूमि फैसले पर दुखी थी, मुसलमान दोस्तों से माफी मांगी' स्वरा भास्कर इस बयान पर हुईं ट्रोल
स्वरा भास्कर के बयान पर मचा बवाल
Social Media
नई दिल्ली:

अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वह राम मंदिर के खिलाफ बात करती नजर आ रही हैं. स्वरा भास्कर इस वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले पर असहमति और निराशा जाहि की है. स्वरा ने बताया कि इस फैसले के बाद उन्होंने अपने मुस्लिम दोस्तों को मैसेज कर माफी मांगी थी.

इस वायरल वीडियो में स्वरा भास्कर कहती हैं कि राम जन्मभूमि को लेकर जब फैसला आया तो मैं काफी दुखी थी. मैं इतनी नाराज थी कि सोचने लगी ये क्या देश है. मुझे लगा वो फैसला अनफेयर था. मेरी फोन बुक में जितने भी मुस्लमान थे मैंने सबको मैसेज किया. सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर फहाद अहमद तक से मैंने मैसेज कर माफी मांगी थी. मैं एक हिंदू होने के नाते अपनी जान पहचान के सभी मुस्लिम लोगों को बताना चाहती थी कि मैं सॉरी फील कर रही हूं. मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शर्मिंदा हूं, मैं इससे सहमत नहीं हूं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो आए ऐसे रिएक्शन

स्वरा भास्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो हंगामा शुरू हो गया. नेटिजन्स ने स्वरा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने सीता राम के जयकारे लगाए. वहीं एक शख्स ने लिखा, इन्हें इतिहास नहीं पता है. लोग पता नहीं क्यों स्वरा को इतना अटेंशन देते हैं. यूजर्स ने यह भी कहा कि स्वरा को आखिर पॉडकास्ट में बुलाया क्यों जाता है. इसके अलावा लोग स्वरा को उनकी इंटरफेथ मैरिज को लेकर भी ट्रोल करते नजर आए. कुछ लोग खिलाफ थे तो कुछ स्वरा को सपोर्ट करते दिखे. स्वरा के समर्थकों का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में हर किसी को अपने विचार रखने का हक है.

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण हुईं भावुक, आंखों में दिखे आंसू, इस मशहूर गायिका की 110वीं पुण्यतिथि पर भर आया दिल

बता दें कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला था कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन राम मंदिर बनाने के लिए दी जाए. जब ये फैसला आया उस वक्त भी एक्ट्रेस ने इस पर सवाल किए थे. स्वरा ने न्याय व्यवस्था और संविधान पर सवाल खड़े किए थे. स्वरा के इस बयान से आहत होकर वकील ने एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट में अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की थी. हालांकि अटॉर्नी जनरल ने इस पर अहमति जताई थी.

ये Video भी देखें: स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर भड़के बाबा बागेश्वर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhaskar, Ram Mandir Verdict, Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com