विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2014

राकेश मारिया बने मुंबई के नए पुलिस आयुक्त

राकेश मारिया बने मुंबई के नए पुलिस आयुक्त
मुंबई:

मुंबई पुलिस के आतंकी निरोधी बल के प्रमुख रहे राकेश मारिया को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

1981 बैच के आईपीएस अफ्सर रहे मारिया ने साल 1993 के मुंबई बम बलास्ट मामले की जांच की अध्यक्षता की थी। इस विस्फोट में 257 लोग मारे गए और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। वह मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले की जांच के भी प्रभारी थे।

गौरतलब है कि सत्यपाल सिंह के मुंबई पुलिस आयुक्त के इस्तीफे के एक पखवाड़े बाद इस पद पर मारिया की नियुक्ति की गई है। सत्यपाल सिंह पुलिस आयुक्त पद से स्वैच्छिक सेवावनिवृत्ति लेकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राकेश मारिया, मुंबई के नए पुलिस आयुक्त राकेश मारिया, मुंबई पुलिस, सत्यपाल सिंह, मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख सत्यपाल सिंह, Rakesh Maria, Satyapal Singh, Mumbai Police Commissioner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com