कर्नाटक में आज हुए राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटें जीत ली है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक सीट मिली है. उच्च सदन के लिए कांग्रेस से निर्वाचित हुए सदस्यों में अजय माकन, जी सी चंद्रशेखर और सैयद नसीर हुसैन शामिल हैं. वहीं भाजपा के नारायणसा के. भांडगे भी जीत के बाद राज्यसभा जाएंगे.
चुनाव में चार सीट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार डी. कुपेंद्र रेड्डी भी शामिल थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A huge victory for Democracy !
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 27, 2024
A decisive triumph for I.N.D.I.A !
A resounding win for Kanadda Pride !
👍An affirmation of sagacious guidance of @INCIndia President, Sh. @kharge ji !
👍An assertion of NYAY espoused by our leader Sh. @rahulgandhi !
👍A testimony to the… pic.twitter.com/9UnkNe5Fyg
चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई. भाजपा विधायकों में से एक, एस टी सोमशेखर ने कांग्रेस के अजय माकन के लिए मतदान किया, जबकि अन्य विधायक ए. शिवराम हेब्बार ने मतदान में भाग नहीं लिया.
भाजपा नेताओं ने कहा कि सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया और कहा कि पार्टी उनसे निपटने के लिए कानूनी विकल्प तलाशेगी. सोमशेखर भाजपा से नाराज हैं और पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अपनाए हुए थे.
नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि सोमशेखर ने ‘क्रॉस वोटिंग' की है. मेरा मानना है कि लोग बार-बार धोखा देने को पसंद नहीं करते.''
सोमशेखर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और मंत्री (भाजपा सरकार में) के रूप में कार्य किया था और उन्हें मैसूरु जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया था. अशोक ने सोमशेखर के फैसले को ‘‘राजनीतिक आत्महत्या'' करार दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं