विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

Rajya Sabha Election 2022: चार राज्यों की 16  राज्यसभा (Rajya Sabha) सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आने लगे हैं. राजस्‍थान और कर्नाटक की चारों सीटों के नतीजे आ गए हैं. राजस्‍थान में सत्‍ताधारी कांग्रेस तीन सीटों पर जेीत हासिल करने में सफल रही है, वहीं बीजेपी के खाते में एक सीट आई है.कांग्रेस के मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने जीत हासिल की है. मीडिया दिग्‍गज सुभाष चंद्रा निर्दलीय के तौर पर मैदान में थे, उन्‍हें बीजेपी का समर्थन भी हासिल था लेकिन वे सफल नहीं हो सके. चंद्रा को 30 वोट मिले.कांग्रेस के मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला को अतिरिक्‍त वोट हासिल हुए. बीजेपी की एक विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने क्रॉस वोट किया, बीजेपी के आधिकारिक प्रत्‍याशी घनश्‍याम तिवारी को भी दो अतिरिक्‍त वोट मिले. घनश्‍याम तिवारी ने भी जीत हासिल की है. 

राजस्थान के सभी 200 विधायकों ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान किया था. इसी तरह हरियाणा में वहां 90 में से 89 विधायकों ने वोट डाला. निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने किसी को वोट न देने का ऐलान किया था. उधर, कर्नाटक का परिणाम राजस्‍थान के उलट रहा है. कर्नाटक में सत्‍तारूढ़ बीजेपी ने तीन सीटों पर कब्‍जा जमाया है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है. जेडी-एस का खाता भी नहीं खुल सका है.  

Rajya Sabha Election 2022: कैसे होते हैं राज्यसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे; जानें- हर सवाल का जवाब

Here are the LIVE Updates on Rajya Sabha Election 2022:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Election 2022, Rajya Sabha Election 2022, Rajya Sabha Election 2022 News, Rajya Sabha Chunav 2022, Rajya Sabha Poll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com