विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

राजनाथ सिंह का निर्देश- जम्मू-कश्मीर सरकार पत्थरबाज नाबालिगों को जेल सुधार गृह में भेजें

जम्मू-कश्मीर में पथराव में शामिल नाबालिगों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

राजनाथ सिंह का निर्देश- जम्मू-कश्मीर सरकार पत्थरबाज नाबालिगों को जेल सुधार गृह में भेजें
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
  • राजनाथ सिंह ने नाबालिग पत्थरबाजों से हमदर्दी से पेश आने का निर्देश दिया.
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी गिरफ्तार नाबालिगों को जेल सुधार गृह भेजे जाएं.
  • बैठक में रक्षामंत्री और अजीत डोभाल दोनों मौजूद थे.
जम्मू-कश्मीर में पथराव में शामिल नाबालिगों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है. राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर सरकार को पथराव और गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में गिरफ्तार किये गए सभी नाबालिगों को जेल से सुधार गृह भेजने को कहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि नाबालिगों के मामलों की समीक्षा हमदर्दी के साथ की जाए. 

सभी हितधारकों से बातचीत की शुरुआत करने के लिए केंद्र द्वारा विशेष प्रतिनिधि के रूप में दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति के बाद इस आशय का फैसला किया गया. इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंच बनाने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को कश्मीर से संबंधित कोर समूह की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई. 

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी की नजर में खोट, उन्हें हकीकत नजर नहीं आती : राजनाथ सिंह

इस बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल भी मौजूद थे. बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार को नाबालिगों से जुड़े मुद्दे पर काम करने का निर्देश दिया गया. इस घटनाक्रम से अवगत गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोर समूह की बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार को पथराव और अन्य अपराधों को लेकर गिरफ्तार किये गए नाबालिगों को सुधार गृहों में भेजने और उनके मामले पर हमदर्दी के साथ विचार करने को कहा गया. 

यह भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर में स्थिति सुधरी है क्योंकि हिंसा में बड़ी गिरावट आई है : जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही नाबालिगों को सुधार गृहों में भेजने और उनके मामलों पर विचार करने की संभावना है. बैठक में केंद्र के विशेष प्रतिनिधि शर्मा के अलावा गृह और रक्षा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया. शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य को अपने पहले दौर की बातचीत की प्रगति के बारे में अवगत कराया। सतत वार्ता प्रक्रिया के क्रम में शर्मा जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे.

VIDEO:'रन फॉर युनिटी' से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भाषण (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Juveniles, Stone-pelting, Jammu And Kashmir Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com