विज्ञापन

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा लोग बचाए गए, जलकर खाक हुआ थर्ड AC कोच; दिल्ली-मुंबई रेल रूट प्रभावित

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Fire: कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई. हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ.

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा लोग बचाए गए,  जलकर खाक हुआ थर्ड AC कोच; दिल्ली-मुंबई रेल रूट प्रभावित

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Two coaches Fire:  त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में भीषण आग लग गई. घटना मध्य प्रदेश के रतलाम से करीब 110 किलोमीटर दूर हुई है. इस आगजनी से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-निजामुद्दीन की ओर जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई, जिसके चलते दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हो गया है.

बताया जा रहा है कि ट्रेन में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की लपटों में घिर गए. दूर तक आसमान में उठती लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में भी हड़कंप मच गया.

hhhhh

आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ट्रेन का थर्ड AC और एसएलआर (SLR) कोच जलकर पूरी तरह खाक हो गए. राहत-बचाव कार्य जारी..

हालांकि गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया. वहीं कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा. आसमान में उठती आग की लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया.

Fire

आग की लपटे इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

हादसे की खबर लगने के बाद कोटा रेल मंडल से राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई. ट्रेन में आग आगे कोच नंबर B1 में लगी थी. कोच में 68 यात्री थे... कुछ सेकेंड में ही आग पूरे कोच में फैल गई. आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी. इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया. इसके बाद  ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया. ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की.

बिजली की सप्लाई बंद करवाया गया

करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया. फिलहाल दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है. ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा है.

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Two coaches Fire

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन और एआरएमई को रवाना किया गया. डीआरएम अनिल कालरा समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 12431 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी. दो कोच प्रभावित हुए हैं. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. किसी तरह की कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है. आग के कारणों की जांच की जा रही है. आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई. ट्रेन रुकते ही लोग अपना सामान लेकर नीचे उतरने लगे. रेलवे ने एहतियातन तुरंत ओएचई यानी बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिसके चलते इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया.

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Two coaches Fire

Trivandrum-Delhi Rajdhani Fire: ट्रेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएंगे. रेलवे ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं एसएलआर कोच में रखे सामान के नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.

इस घटनाक्रम के चलते मुंबई सेंट्रल जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12955) को महिदपुर रोड स्टेशन पर रोका गया है. रेलवे ट्रैक पर जल्द ही यातायात सुचारु किया जाएगा. बी-1 कोच में सवार यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट का इंतजाम किया गया है. आगे की यात्रा के लिए अन्य कोच में समायोजित करके कोटा तक लाया जा रहा है. कोटा से एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा, जिसमें इन यात्रियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा लोग बचाए गए, जलकर खाक हुआ थर्ड AC कोच; दिल्ली-मुंबई रेल रूट प्रभावित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com