Adani Group Akhand Jyoti Eye Hospital: बिहार के सारण जिले के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है. इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी रविवार सुबह बिहार पहुंचे. अदाणी ग्रुप का अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट दरअसल, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की एक संयुक्त ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज (Adani Center for Eye Diseases) और अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेस संचालित होगा.
यहां देखें वीडियो:
🔴WATCH LIVE | अदाणी अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल का उद्घाटन
— NDTV India (@ndtvindia) May 17, 2026
#AdaniGroup | #AdaniAkhandJyotiCare https://t.co/tQ63FcHyNH
आई केयर प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन
रविवार को पटना एयरपोर्ट पर विमान लैंड होने के बाद गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी सारण के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनका अभिनंदन किया गया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने अनुष्ठान पूरे किए. मस्तीचक गांव में पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने भूमि पूजन किया.

इस परियोजना का लक्ष्य, गांवों और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों की आंखों के लिए किफायती और बेहतर इलाज सुनिश्चित करना है. जब ये प्रोजेक्ट पूरी तरह शुरू हो जाएगा, तो ये दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र उपचार नेटवर्क में शामिल हो सकता है.
क्यों खास है अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल?
ये विश्व के सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क का हिस्सा है. इस परियोजना का उद्देश्य उत्तर और मध्य भारत के वंचित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण नेत्र देखभाल नेटवर्क तैयार करना है. मस्तीचक में अखंड ज्योति अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर नए परिसर के साथ कुल 1500 बेड तक ले जाने की योजना, अदाणी ग्रुप का विजन स्पष्ट करती है. ये केंद्र सालाना 3 लाख से ज्यादा किफायती और नि:शुल्क आई सर्जरी का लक्ष्य रखता है.
- आधुनिक सुविधाएं: यहां मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा, भेंगापन और बाल नेत्र रोग (Pediatric Ophthalmology) जैसी सभी जटिल बीमारियों का आधुनिकतम मशीनों से इलाज होगा.
- किफायती और मुफ्त इलाज: यह अस्पताल अपनी 'सेवा ही साधना है' की नीति के तहत काम करता है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों का 80% इलाज पूरी तरह से मुफ्त किया जाता है.
- कौशल और ट्रेनिंग सेंटर: 'अदाणी ट्रेनिंग सेंटर' के माध्यम से ग्रामीण युवाओं और युवतियों को ऑप्टोमेट्रिस्ट और नेत्र विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
इससे पहले आज सुबह करीब 10 बजे गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी पटना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से मस्तीचक गांव के लिए रवाना हुए.
बिहार: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद सारण के मस्तिचक गांव के लिए रवाना हो गए.#GautamAdani | #Bihar pic.twitter.com/zlC67uVJgU
— NDTV India (@ndtvindia) May 17, 2026
मिटेगा गांवों का अंधकार
बिहार के सारण जिले के एक छोटे से गांव मस्तीचक से साल 2005 में महज 30 बिस्तरों से शुरू हुआ अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल आज देश का गौरव है. ये अस्पताल अब तक 14 लाख से अधिक गरीब मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी दे चुका है. दूसरी तरफ, अदाणी फाउंडेशन का विजन केयर कार्यक्रम देश के 11 राज्यों में चल रहा है. साल 2024 से अब तक फाउंडेशन ने करीब 1.93 लाख लोगों की आंखों की जांच की है और 59,000 से ज्यादा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे बांटे हैं. अब जब अखंड ज्योति का जमीनी अनुभव और अदाणी समूह के संसाधन एक साथ आ रहे हैं, तो भारत के गांवों का अंधकार जल्द ही मिट सकता है.

इलाज के साथ मिलेगा रोजगार
मस्तीचक में शुरू होने वाले इस नए सेंटर में सिर्फ मरीजों की आंखों का इलाज ही नहीं होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट की योजनाएं भी शुरू की जाएंगी. यहां युवाओं को ऑप्टोमेट्री और पैरामेडिकल स्टाफ की वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे बिहार के गांवों में ही रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. ये अभियान इलाज, ट्रेनिंग और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ जोड़कर बिहार के लाखों परिवारों के जीवन में नया उजाला लाने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें: बिहार को अदाणी ग्रुप की बड़ी सौगात, शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा नेत्र उपचार नेटवर्क
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं