Rajasthan Political Crisis Updates: राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच सीएम गहलोत ने शनिवार को 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर नया प्रस्ताव राज्यपाल कलराज मिश्र को भेजा है. इसे भेजने से पहले उन्होंने अपनी टीम के साथ गहन विचार विमर्श किया. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार शाम को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी. बैठक में उन बिंदुओं पर चर्चा की गई जो राज्यपाल ने पहले के प्रस्ताव को लेकर उठाए थे. इसके बाद संशोधित प्रस्ताव को मंजूर किया गया. संशोधित प्रस्ताव में सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है. तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने पहुंचा. प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस के पूरे प्रकरण पर सवाल उठाते हुए राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Rajasthan Political Crisis Live Update, Sachin Pilot, Sachin Pilot Ashok Gehlot Rajasthan