विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

Rajasthan News: क्या पूर्व सीएम वसुंधरा राजे स्वीकार करेंगी सचिन पायलट और BJP का साथ, 10 बड़ी बातें

Rajasthan News Today: 24 घंटे में बदली राजनीति की चाल बदल गई है. सोमवार को मजबूत नजर आ रहे अशोक गहलोत अब बड़ी मुश्किल की ओर नजर आ रहे हैं. लेकिन अभी तक जो जानकारी मिल रही है कि सचिन पायलट के पास इतने भी विधायक नहीं है कि वह अकेले दम पर सरकार गिरा सकते हैं. खबर है कि अशोक गहलोत के पास 104 विधायकों का समर्थन है और वह राज्यपाल से मिलने गए हैं.

Rajasthan News: क्या पूर्व सीएम वसुंधरा राजे स्वीकार करेंगी सचिन पायलट और BJP का साथ, 10 बड़ी बातें
Rajasthan News Today Latest : सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया है
नई दिल्ली:
  1. अगर सचिन पायलट (Sachin Pilot) बीजेपी के साथ हैं तो राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और एक दूसरे नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को क्या इसको आसानी से स्वीकार कर पाएंगे.
  2. जहां सचिन पायलट कांग्रेस से इस लिए अलग हो रहे हैं कि क्योंकि उनको लगता है कि राज्य में उनको तवज्जो नहीं दे रही है और बात आत्मसम्मान तक आ गई है.
  3. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने साफ कह दिया है कि सचिन पायलट अगर बीजेपी में आते हैं तो उनको केंद्र की राजनीति में रहना होगा. 
  4. दरअसल सचिन पायलट के बीजेपी में आने की खबरों से पार्टी के कई गुर्जर नेताओं को अपनी स्थिति को आकलन करना पड़ रहा है.
  5. वहीं आज कांग्रेस ने आज एक कड़ा फैसला लेते हुए सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. 
  6. इसके अलावा विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्रिपद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया है.
  7. दिल्ली से राजस्थान से भेजे गए पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सचिन पायलट बीजेपी की साजिश के शिकार हो गए हैं.  
  8. वहीं कांग्रेस में जारी इस घमासान युद्ध पर बीजेपी भी बारीकी से नजर बनाए हुए हुए है और पार्टी की ओर से सचिन पायलट के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है.
  9. बीजेपी की ओर से एक बयान जरूर आया है कि फ्लोर टेस्ट ही आखिरी रास्ता है.
  10. बीजेपी का मानना है कि सचिन पायलट 10 फीसदी गुर्जर और 9 फीसदी मीणा वोटबैंक को प्रभावित करते हैं. अगर सचिन पायलट साथ आते हैं तो निश्चित बीजेपी को निश्चित फायदा हो सकता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Rajasthan News, Sachin Pilot, Ashok Gehlot, Congress, BJP, Rajasthan News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com